Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने DGP अशोक कुमार को दिए निर्देश : ‘अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। देहरादून में बेवजह चालान काटकर वाहन चालकों को परेशान करने और सिटी पेट्रोल यूनिट के गलत व्यवहार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार को अपने आवास पर बुलाकर निर्देश दिया कि अनावश्यक रूप से वाहन चालकों को परेशान न किया जाए। इसके बाद DGP ने एसएसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया कि पुलिस चालान काटने और आमजन को परेशान करने के बजाय दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए काम करें।

बैठक में महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के लिए अब तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह विशेष कैमरे व अन्य स्वचालित उपकरण लगाए गए हैं। ट्रैफिक आई एप का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इसलिए पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल चालान करने के बजाय यातायात सुधार में करें। उन्होंने कहा कि जिले में 17 बाटलनेक और 49 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं। अधिकारी इस पर फोकस करें कि बाटलनेक और ब्लैक स्पाट को कैसे सुधारा जा सकता है।

फरवरी अंत तक पूरा हो जाएगा स्मार्ट सिटी का काम

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि फरवरी अंत तक स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को निर्देशित किया कि स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित करें।

अवैध कब्जे हटवाने की जिम्मेदारी थाना व चौकी पुलिस की होगी

महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने कहा कि सड़कों के किनारे से अवैध कब्जे हटवाने के लिए थाना व चौकी पुलिस और वाहनों की गलत पार्किंग रोकने के लिए यातायात पुलिस की जिम्मेदारी तय की जाए। वहीं, मार्गों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर और देहात कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग, निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय खंडूरी आदि मौजूद रहे।

निजी पार्किंग की व्यवस्था की जाए

बैठक में महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने कहा कि वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसलिए नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी कंपनी से सामंजस्य बनाकर निजी पार्किंग बनाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाए, जो बेसमेंट का इस्तेमाल पार्किंग के बजाय गोदाम व अन्य रूप में कर रहे हैं। डीजीपी ने बताया कि शहर में अभी भवनों के बेसमेंट में बनी 62 पार्किंग ही चालू स्थिति में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!