Breaking News :
>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डीएम सविन बंसल की पहल से दिव्यांगजनों को बड़ी राहत, डीडीआरसी बना सहारा>>फिर रिकार्ड तोड़ेगी चारधाम यात्रा : महाराज>>मानसून शुरू होने से पूर्व सभी सड़के हों गड्ढामुक्त : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन>>लंबित पेयजल योजनायें जल्दी पूरी हों, हर घर तक पहुँचे स्वच्छ जल : सीडीओ>>विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान : मंत्री खजानदास>>वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन>>बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का दमदार टीजर रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत>>धूम्रपान बन रहा हार्ट अटैक का बड़ा कारण, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>बद्रीनाथ धाम ‘स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में होगा विकसित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊँ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित रानीबाग पुल का लोकार्पण

पुल के निर्माण से जाम की समस्या से मिलेगी निजात।

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद नैनीताल में रुपए 72 करोड़ लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राज्यमार्ग टू -लेन ’ए’ क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहाँ पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊँ के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान में उक्त पुराने पुल से लगभग 3600 कार व जीप 2500 दुपहिया वाहन, 2000 छोटे वाणिज्य वाहन एवं 150 बसें तथा 1750 ट्रक (दो एक्सेल) इत्यादि, औसतन 10,000 वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उक्त टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल के बन जाने से मल्टी एक्सेल ट्रकों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, डॉ० मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!