Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की 200 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

➤ मसूरी टाऊन हाॅल और मल्टीलेवल पार्किग का किया लोकार्पण

➤ मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास

➤ मसूरी जीरो पाइन्ट पर बनाई जाएगी 500 वाहनो की पार्किंग, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा 18.20 करोड़ रूपये की लागत के मसूरी टाऊन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ रूपये की लागत के मसूरी में किंग्रेग में मल्टी लेवल पार्किंग का लोकार्पण, 144.46 करोड़ रूपये की लागत के मसूरी पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास, 5.24 करोड़ रूपये की लागत से मसूरी के आईडीएच लंढौर में शिफन कोट से स्थानांतरित परिवारों के लिये आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि मसूरी में जीरो प्वांइट पर 500 वाहनों की पार्किंग बनाई जायेगी। खट्टा पानी सड़क मार्ग का निर्माण किया जायेगा। हंस फाउण्डेशन के सहयोग से 34 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, नगर पालिका मसूरी से जमीन उपलब्ध होने पर शेष 50 आवासों का निर्माण राज्य सरकार द्वारा करवाया जायेगा। मसूरी में यदि नगर पालिका मसूरी से जमीन मिलती है, तो वेंडर जोन बनाया जायेगा। गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति हो चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मसूरी राज्य निर्माण के आंदोलन की जन्मभूमि रही है। मसूरी और खटीमा दोनों ऐसे स्थान है जहां से उत्तराखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिए राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी। सरकार आंदोलनकारियों के सपनों को हक़ीक़त में बदलने की लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में 1 लाख करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य प्रदेश में हुए हैं, जिसमें एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, चार धाम सड़क परियोजना समेत धार्मिक स्थलों का विकास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी प्रमुख पर्यटक स्थल है, कई वर्षों से यहां पार्किंग की आवश्यकता महसूस हो रही थी अब पार्किंग के बन जाने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और इसको बुलंदी तक पहुँचाने के लिए हम सब का दायित्व होगा कि उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में पर्यटकों का स्वागत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए हम सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!