Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित

• मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को प्रदान की 15 लाख रूपये की धनराशि।

लक्ष्य सेन के माता पिता को भी किया सम्मानित।

• नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के किए गये हैं प्रयास

• राज्य में की जायेगी महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक भेंट कक्ष में भारत के बैटमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को सम्मानित कर उन्हें 15 लाख रूपये की धनराशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन के माता-पिता को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन आगामी विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें तथा लक्ष्य सेन उस लक्ष्य को प्राप्त करें इसकी हम सब कामना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति-2021 लागू की गई है। राज्य में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जायेगी ताकि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ सकें। खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन, खेल प्रतिभाओं को तलाशने, निखारने व उभारने, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, खिलाड़ियों के नियोजन, सामान्य आहार के साथ-साथ बेहतर डाइट की व्यवस्था, खिलाड़ियों के लिए रोज़गार के अवसर तथा सम्बंधित पूर्ण सुविधायें प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में “स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड” योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाने के साथ ही महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास हेतु जनपद उधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। महाविद्यालयों, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 5 प्रतिशत का उत्कृष्ट खिलाड़ी खेल कोटा प्रदान करने, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को भी एशियन, कामनवेल्थ, वर्ल्ड, ओलंपिक पदक विजेताओं की भांति सरकारी सेवा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि उन्हें अपनी मेहनत, मनोयोग एवं संकल्प के साथ मैदान में जीतकर आसमान छूने के लिये प्रयत्नशील बनना होगा।

इस अवसर पर विधायक शक्ति लाल शाह, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, निदेशक खेल जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेंद्र भट्ट, श्रीमती अलकनन्दा अशोक, लक्ष्यसेन के पिता डी.के. सेन, माता श्रीमती मंजू सेन के साथ ही खिलाड़ी एवं खेल से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!