Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुरूड़ में आयोजित पर्यटन विकास मेले में किया वर्चुअल प्रतिभाग

राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अगस्त 2022, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुरूड़ में आयोजित पर्यटन विकास मेले में वर्चुअल प्रतिभाग कर जनसभा को सबोधित करते हुए राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशक्ति मैय्या श्री सिद्ध पीठ कुरुड़ की नंदा राज राजेश्वरी माँ प्राचीन काल से जगत के कल्याण के लिए कुरुड़ में विद्यमान है। नंदानगर घाट चमोली में महामृत्युंजय महादेव बैरासकुंड के बाम भाग में स्थित कुरुड़ में पार्वती-भगवती नंदा राज राजेश्वरी से सर्व कल्याण की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि हैं। नंदा राजजात यात्रा का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस बार अभी तक चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु आ चुके हैं। श्री बदरीनाथ में मास्टर प्लान से कार्य किये जा रहे हैं। श्री केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण के तहत तृतीय चरण के कार्य गतिमान हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।
 
इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला अध्यक्ष भाजपा रघुवीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख श्रीमती भारती देवी, कर्नल एच० एस० रावत, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुखवीर सिंह रौतेला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!