Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्ड

छात्र-छात्राओं की सहायता हेतु मुख्यमंत्री धामी ने की मुख्यमंत्री उत्थान योजना शुरू करने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फ़रवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अब गरीबी और कमजोर आर्थिक स्थिति आड़े नहीं आएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए मुख्यमंत्री उत्थान योजना शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री उत्थान योजना के अंतर्गत प्रशासनिक सेवाओं, सैन्य सेवाओं के साथ ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी एवं साथ में ज्ञानकोष योजना भी प्रारंभ होगी। इसमें प्रत्येक जिले में डिजिटल एवं आफलाइन समृद्ध पुस्तकालय स्थापित किए जायेंगे। पुस्तकालयों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं व छात्रों के साथ शिक्षक एवं स्थानीय समुदाय भी उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड रोजगार मेले में ये महत्वपूर्ण घोषणायें कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्थान योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग में विद्यार्थियों को आनलाइन अध्ययन सामग्री, आफलाइन कक्षायें, परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, प्रश्न बैंक की सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रहने वाले युवाओं और विद्यार्थियों के लिए यह योजना मददगार होगी।

ज्ञानकोष योजना के अंतर्गत सरकार विभागीय छात्रावास, आश्रम पद्धति विद्यालयों और विभागीय प्रतिष्ठानों का उपयोग करते हुए प्रत्येक जिले में समृद्ध पुस्तकालय स्थापित करेगी। इनमें योग्य, अनुभवी और पेशेवर व्याख्याताओं को सूचीबद्ध करते हुए एक संपर्क केंद्र बनाया जाएगा। ये प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयगत समस्याएं दूर करेंगे। पुस्तकालयों का पूर्ण उपयोग हो सके, इसके लिए विशेषज्ञों को सूचीबद्ध करने, पुस्तकों की व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा विशेषज्ञ समिति करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!