Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने कई विधानसभा क्षेत्रों में नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत एवं अन्य कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष के लिए जारी की धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई विधानसभा क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के तहत नई सड़कों के निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत कार्यों के साथ ही अन्य कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए धनराशि जारी की है।

राज्य योजना के तहत पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत ग्राम मोरगढ़ से ग्राम कफलटंडा मोटर मार्ग नव निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है। इस सड़क के लिए प्रथम चरण में 22.24 लाख रूपये की प्रशासकीय, वित्तीय और व्यय की स्वीकृति दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रत्येक कार्य के लिए 0.10 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के तहत वर्तमान में मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित 3162.62 लाख रूपये के कार्यों की अब तक स्वीकृति दी जा चुकी है। ग्राम मोरगढ़-कफलटंडा मोटर मार्ग के लिए 22.24 लाख रूपये की स्वीकृति के बाद विधानसभा क्षेत्र के तहत 3184.86 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ हो जायेंगी।

जिला उधमसिंह नगर के तहत विधानसभा क्षेत्र खटीमा में दूसरे चरण के एक और टीएसपी के तहत द्वितीय चरण के दो कार्यों के लिए 142.08 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ दी गई हैं। कालापुल से झुनकईया तक मार्ग के डामरीकरण कार्य की स्वीकृति दी है। इस निर्माण के दूसरे चरण के लिए 85.10 लाख रूपये की स्वीकृति के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में इस कार्य के लिए 0.10 लाख रूपये की स्वीकृति जारी की गई है।इससे विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 3822.67 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ हो जायेंगी। विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के तहत ग्राम देवीपुरा से ज्ञानपुर गोढ़ी मोटरमार्ग व किलोमीटर दो पर 60 मीटर स्पान आरसीसी पीएससी गर्डर पुल के लिए दूसरे चरण के निर्माण कार्य के लिए 581.04 लाख रूपये की स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष में 0.10 लाख रूपये जारी किए गए हैं। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में सीएम की घोषणाओं सहित इसे मिलाकर कुल 5097 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ हो जाएंगी। पुरोला विधानसभा क्षेत्र के तहत गढ़ अम्बेडकर हल्का वाहन मार्ग का पक्की सड़क बनाने के लिए 420.20 लाख रूपये स्वीकृति के साथ ही चालू वित्त वर्ष में 0.10 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। इसे मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्र में सीएम की घोषणाओं सहित कुल 3071.68 लाख रूपये की सहमति जारी की जा चुकी है। देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र के तहत अनुराग चौक से सीमाद्वार व अनुराग चौक से शहीद विवेक गुप्ता चौक तक अन्य आंतरिक मार्गों के सुधाऱीकरण के लिए 177.17 लाख रूपये की स्वीकृतियों के साथ ही चालू वित्त वर्ष में 0.10 लाख रूपये की राशि जारी की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 2611.99 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ हो जायेंगी।

राज्य योजना के तहत राजभवन में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए कुल 61.69 लाख की प्रशासकीय, वित्तीय और व्यय की स्वीकृति के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में 0.10 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत राजभवन में इलेक्ट्रो मैकेनिकल रोड बैरियर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। केंद्रीय सड़क निधि योजना के तहत पिरान कलियर से रामपुर चुंगी मंडी से ग्राम नागल होते हुए बाईपास सड़क व 300 मीटर स्पान पुल का निर्माण कार्य के लिए 2602.24 लाख रूपये की स्वीकृति के साथ 521.00 लाख रूपये जारी करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। देहरादून जिला के ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए दो निर्माण कार्य केलिए 294.65 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक कार्य के लिए 0.10 लाख रूपये यानि 0.20 रूपये लाख जारी किया गया है। ऋषिकेश विस क्षेत्र के लिए इन्हें मिलाकर कुल 3115.41 लाख रूपये की स्वीकृतियाँ हो जायेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!