Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं आदि का आंकलन कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध करने के भी दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 दिसम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के साथ ही अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास का एजेंडा तैयार किये जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिये इन मेडिकल कॉलेजों का चिकित्सा सुविधाओं के दृष्टिगत सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज सहित अन्य मेडिकल कॉलेजों के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं आदि का आंकलन कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध करने के भी निर्देश दिये हैं।

आज, मंगलवार को सचिवालय में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेसिलिटी सेंटर के रूप में व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने इसके लिये भूमि की उपलब्धता पर भी ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की उपलब्धता रहे यह भी देखा जाय। उन्होंने एमसीआई के मानकों के अनुकूल प्रोफेसरों आदि की नियुक्ति की भी नियमावली तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में यदि निजी क्षेत्र में कोई मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव आता है तो उसके लिये भी नीति का निर्धारण किया जाय। हमारा उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर ढंग से बढ़ावा देना है।

बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले 6 माह में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अनेक कार्य किये गये हैं। जिससे कॉलेज की व्यवस्थायें बेहतर हुई है। मेडिकल कॉलेज के लिये 7 करोड़ की हाईटेक सी.टी. मशीन, 120 वेंटिलेटर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे मशीन, 200 बेड का कोविड अस्पताल जिसमें 30 बेड आईसीयू युक्त, कोविड लैब, नया टी.बी. वार्ड, डायलिसिस यूनिट, एम.आर.यू. रिसर्च सेंटर, बाउंड्रीवाल का निर्माण, पैरा मेडिकल सत्र की शुरूआत, 6 विषयों में पीजी कोर्स की शुरूआत हाईटेक ऑडिटोरियम, 500 बेड हेतु ऑक्सीजन यूनिट, ए.आर.टी सेंटर की स्थापना, प्लाजमा थेरेपी मशीन आदि की व्यवस्था शामिल है।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ० सी.एम.एस. रावत ने बताया कि कॉलेज में वर्तमान में 125 एम.बी.बी.एस. छात्र 5 बैच में अध्ययनरत हैं। अगले सत्र में यह संख्या 150 हो जायेगी। कॉलेज में 25 छात्र पी.जी. डिप्लोमा के तथा पेरामेडिकल डिग्री के 90 छात्रों के अध्ययनरत रहने की व्यवस्था है।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य श्री अमित नेगी, प्रभारी सचिव डॉ० पंकज पाण्डेय, अपर सचिव युगल किशोर पंत आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!