Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 240 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 240.43 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सिंचाई विभाग के अंतर्गत कपकोट में सरयू नदी के उद्गम स्थल और हनुमान मंदिर के निकट घाट निर्माण के लिए 1.98 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने तहसील सदर देहरादून में आवासीय व कार्यलय भवन के निर्माण को 22.77 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वेतन-भत्तों के लिए 60.30 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 15 करोड़ के पुनर्विनियोग, राजकीय सामुदायिक केंद्र साहिया के लिए 61 लाख और राजकीय मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट की स्थापना को 17.58 लाख के कार्यों को स्वीकृति दी। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने विधानसभा बदरीनाथ में अलकनंदा नदी पर मोटर पुल के निर्माण को 16.80 लाख और अन्य चालू निर्माण कार्यों के लिए 100 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने मेगा इंडस्ट्रीयल एवं टेक्सटाइल पालिसी के अंतर्गत अनुदान के लिए 6.65 करोड़ एवं चीनी क्रय के भुगतान को अतिरिक्त 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा गैरसैंण में विधानसभा भवन निर्माण एवं साज सज्जा के लिए 2.60 करोड़, कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 1.66 करोड़, राजकीय आदर्श विद्यालयों में प्रयोगशाला के निर्माण को 1.31 करोड़, राजकीय नारी निकेतन एवं बाल गृह के निर्माण को 55 लाख, राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत लीसा के लिए 9.53 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

रुद्रप्रयाग स्थित नारायणकोटि मंदिर को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की विरासत अंगीकरण परियोजना में शामिल किया गया है। इसके तहत मंदिर परिसर में मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं में पथ का निर्माण, पथ प्रकाश के लिए लैंप, कूड़ा निस्तारण, पेयजल, पार्किंग, बैंच, प्रवेश द्वार, चाहरदीवारी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से किए जाएंगे। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि उक्त मंदिर का अंगीकरण एसएलआरई (सोशल लीगल रिसर्च एंड एजुकेशन) फाउंडेशन करेगा। इस संबंध में उक्त फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इसका प्रारूप तैयार किया गया है। इसमें केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय प्रथम पक्षकार, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वितीय पक्षकार और संस्कृति महानिदेशक उत्तराखंड तृतीय पक्षकार होंगे।उन्होंने बताया कि विरासत के अंगीकरण परियोजना के तहत प्रथम दृष्ट्या राज्य के महत्वपूर्ण विरासत स्थलों गरतांगगली-नीलांगवैली, पिथौरागढ़ किला, चांयशीलबगांण क्षेत्र, चौरासी कुटिया, सती घाट, नारायणकोटि मंदिर का चयन किया गया था। सातवें फेज में विशेषज्ञ समिति ने नारायणकोटि मंदिर का चयन किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!