Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और संत विजय कौशल महाराज ने किया एम्स ऋषिकेश में विश्राम सदन का शिलान्‍यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, सोमवार ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से माधव सेवा विश्राम सदन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका शिलान्यास योग गुरु बाबा रामदेव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, संत विजय कौशल महाराज ने किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह एक ईश्वरीय कार्य है, इसमें हम भी पूरी सेवा देंगे। उत्तराखंड सरकार की ओर से उन्होंने न्यास को 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

एम्स के समीप वीरभद्र में विश्राम सेवा सदन का निर्माण 3.5 एकड़ भूमि पर करीब 55 करोड़ की लागत से दिसंबर 2023 तक पूर्ण हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यहां विश्राम सदन बनने के बाद यह समस्या भी समाप्त हो जाएगी। यह पुनीत कार्य है, ईश्वरीय कार्य में मुझे भी सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने न्यास को 50 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि भाउराव देवरस सेवा न्यास की ओर से यह निर्माण कराया जा रहा है। मैं जब लखनऊ में पढ़ता था तो भाउराव मेरे हीरो होते थे।

उन्होंने अपना पूरा जीवन मां भारती को समर्पित कर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश वैसे भी चारधाम यात्रा का प्रमुख केंद्र है। इसके महत्व को कम नहीं समझा जा सकता। हमारा यही प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधा पूर्ण यात्रा सुविधा हम उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद यात्रा शुरू हुई। इस वर्ष काफी चुनौतियां सामने थी, शुरू से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे। लेकिन धामों की क्षमता से अधिक श्रद्धालु यहां आने के कारण शुरुआती दौर में परेशानी हुई।

सरकार की ओर से प्रत्येक यात्री का पंजीकरण अनिवार्य किया गया। अस्वस्थ और बुजुर्ग यात्रियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य किया गया। तीन मई से अब तक यात्रा के सुखद परिणाम सामने आए हैं। यात्रा सुगमता के साथ चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 लाख श्रद्धालु अब तक यहां आ चुके हैं। सरकार केदारनाथ धाम के पुण्य के पुनर्निर्माण का काम तेजी के साथ कर रही है। द्वितीय चरण का कार्य पूरा होते ही तीसरे चरण का कार्य पूरा शुरू कर दिया जाएगा। बदरीनाथ धाम में भी काम तेजी से चल रहा है। चार धाम से जुड़ी सड़कों को बेहतर बनाया गया है। जिस कारण धामों तक पहुंचने की जो दूरी है उसमें समय भी कम लग रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग तक 132 किलोमीटर रेल लाइन का काम भी तेजी के साथ चल रहा है। वर्ष 2024 तक पहाड़ में रेल पहुंचाने का सपना पूरा हो जाएगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि सेवा न्यास की ओर से विश्राम सदन के निर्माण का जो कार्य किया जा रहा है। इसमें पतंजलि परिवार भी पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्य में हर सक्षम व्यक्ति को उदारता के साथ दान करना चाहिए। मनुष्य की जो सेवा है वह भगवान की ही सबसे बड़ी सेवा है।

पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने न्यास को 20 लाख, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैया जी, संत विजय कौशल, स्वामी यतींद्रानंद, संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महापौर अनीता ममगाई, न्यास के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव राहुल सिंह, प्रकल्प प्रमुख संजय गर्ग आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!