Breaking News :
>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़>>धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
उत्तराखण्डचम्पावत

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेश की सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मंदिर में आयोजित होली गायन, झोड़ा गीत कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2023, शनिवार, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत स्थित श्री सप्तेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर प्रदेश की सुख, शान्ति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया और मंदिर में आयोजित होली गायन, झोड़ा गीत कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण का भूमि पूजन करना देवभूमि के मुख्य सेवक के रूप में मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस स्थान पर सप्त ऋषियों ने तपस्या की। महादेव के आशीर्वाद से ही मैं यहाँ पहुँचा हूँ। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना पुनः जागृत हुई है। हमारी प्रदेश सरकार भी प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्वार के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केदारखंड के मंदिरों को विकसित करने के साथ ही हम मानसखंड कॉरिडोर को भी विकसित करने कि दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। कई मंदिरों को प्रथम चरण में लिया गया है जबकि दूसरे चरण में अन्य मंदिरों को लिया जायेगा। इसके लिए हम महायोजना तैयार कर रहे है और उसी अनुसार कार्य कर रहे है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्यामला ताल झील के लिए 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत पर्यटन संस्थाओं के लिए बनी डीपीआर को जल्दी ही स्वीकृति प्रदान किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बाराकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र की सड़कों का डामरीकरण कराए जाने, गोरलचोड़ मैदान को स्टेडियम का स्वरूप देने के लिए विस्तृत DPR बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टनकपुर स्थित साहसिक खेल केंद्र को संचालित करते हुए ऐरो स्पोटर्स गतिविधियों एवं आधारभूत ढाँचा तैयार किया जायेगा। उन्होंने सप्तेश्वर महादेव मंदिर के पूरे स्थान का सौन्दर्यीकरण कराने, स्नान घाट एवं शमशान घाट का पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कराने और मुख्यमंत्री बीएडीपी योजनान्तर्गत पौराणिक लधौन धूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण के साथ ही सिप्टि पंपिंग योजना को स्वीकृत किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह महरा, जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!