Breaking News :
>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं : मुख्यमंत्री

पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी : प्रेमचंद अग्रवाल

स्वच्छ एवं सुंदर दून के संकल्प के साथ देहरादून को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है : मेयर देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौध रोपण भी किया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट एवं सहस्त्रधारा रोड के लिए संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों का फ्लैग ऑफ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 16 जुलाई को हरेला पर्व से 15 अगस्त 2022 तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में युवा जिस ऊर्जा एवं उत्साह से भाग ले रहे हैं, देहरादून को क्लीन सिटी एवं ग्रीन सिटी बनाने में इसी प्रकार की ऊर्जा एवं उत्साह काम आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने विरासत में हमें शुद्ध पर्यावरण दिया है, इसी तरह आने वाली पीढ़ियों को भी शुद्ध वातावरण मिले। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार द्वारा इकोलॉजी और इकोनॉमी को संतुलित करने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बना रहे, इसके लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासों की जरूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले साल हरेला पर्व के अवसर पर उन्होंन मिलने वाले आगन्तुकों से अनुरोध किया था कि जो भी मिलने आ रहे हैं, फूल के बजाए उन्हें पौध भेंट करें। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को इकोनामी और इकोलॉजी में संतुलन का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा इन बसों के संचालन से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी एवं क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के संकल्प को आगे बढ़ाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को उसके रखरखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी को जन्मदिन, शादी एवं विशेष अवसरों पर पौधरोपण जरूर करना चाहिए। हमारा प्रदेश हरियाली का प्रतीक है एवं प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगामी 13 से 15 अगस्त को प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का भी आग्रह किया।

मेयर सुनील उनियाल गामा कहा कि हरेला पर्व के तहत चल रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा 100 वार्डों में वृक्षारोपण किया जायेगा एवं उनकी देखभाल भी की जायेगी। स्वच्छ एवं सुंदर दून के संकल्प के साथ देहरादून को प्लास्टिक मुक्त भी बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष भाजपा सीताराम भट्ट, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर, नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!