Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘‘आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 नवम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह में शारदा स्वर संगम फिल्म प्रोडक्शन एवं हमरो पहाड़ उत्तराखंड सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित ‘‘आवाज सुनो पहाड़ों की” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखंड के युवा उभरते कलाकारों की आवाज पूरे भारत में पहुँचेगी। आज के समय में हमारे उत्तराखंड के कलाकार अपनी कला के माध्यम से पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, लोगों की मेहनत और उसके प्रति ईमानदारी उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। हम सब में प्रतिभा किसी न किसी रूप में होती है बस हमें उसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता होती है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम एक बहुत बड़ा कदम है छुपी कलाओं और हुनर को देश विदेश के सामने लाने की। हमारी संस्कृति को आज के युवाओं में जीवित रखने के लिए हमने इगास जैसे लोक पर्व का अवकाश घोषित किया जिससे पूरे प्रदेश हर कोई इसे माना सके। हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित है। आज के समय में जो बड़े बड़े वैज्ञानिक खोज और रिसर्च कर रहे है हमारे पूर्वज वो कार्य सदियों से करते आ रहे है इसीलिए हमारी संस्कृति विज्ञान आधारित रही है इससे कोई झुठला नही सकता ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है तथा उन्होंने उत्तराखण्ड को स्वर्ग की संज्ञा दी है। प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप 2025 तक उत्तराखण्ड देश के श्रेष्ठ राज्यों में अपनी पहचान बनाये इसके लिये हम सबको मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। राज्य के विकास की हम सबकी यह सामूहिक यात्रा है। इसके लिए हम कई योजनाओं में काम कर रहे है।

इस अवसर पर घन्ना नंद ‘घन्ना’ और पदमश्री माधुरी बर्तवाल उपस्थित थे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!