Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल माध्यम से जौहार क्लब मुनस्यारी द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

जौहार क्लब मुनस्यारी में बहुद्देशीय हॉल निर्माण कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे : मुख्यमंत्री

विधायक हरीश धामी ने जौहार क्लब मुनस्यारी को अपनी विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को विधानसभा, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से जौहार क्लब मुनस्यारी द्वारा आयोजित 67वें वार्षिक खेलोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जौहार क्लब मुनस्यारी की स्कीइंग गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए स्कीइंग उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे। जौहार क्लब मुनस्यारी में बहुद्देशीय हॉल निर्माण कराये जाने के प्रयास किये जायेंगे। जौहार क्लब मुनस्यारी के खेल मैदान में दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करते हैं। मनुष्य की खेलों में रूचि स्वाभाविक है, चाहे वह खेल कोई भी हो, किसी भी प्रकार का हो, किसी भी स्तर का हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में प्रतिभावान खिलाडियों को खेल संबंधी जरूरतों के लिए छात्रवृत्ति, खेल किट, ट्रेकसूट और अन्य सुविधायें दी जायेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रतिभावान खिलाडियों को जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी प्रतिभाओं को पूर्णतः उजागर नहीं कर पाते थे, उनको अब किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनके लिए सरकार द्वारा हर संभव सुविधा दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में वर्ष 2022 को “इन्टरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट’’ मनाते हुए पहाड़ी जनपदों में मृदा व जलवायु के अनुरूप पौष्टिक अनाज के उत्पादन एवं उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराते हुए उचित मूल्य दिलाने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि यन्त्रों की पहुँच बढ़ाने हेतु फार्म मशनरी बैंक स्थापित किये जाने का भी निर्णय लिया गया है।

विधायक हरीश धामी ने जौहार क्लब मुनस्यारी को वार्षिक खेलोत्सव के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने जौहार क्लब मुनस्यारी को अपनी विधायक निधि से 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, संयुक्त सचिव संजय सिंह टोलिया, वर्चुअल माध्यम से अध्यक्ष, जौहार क्लब, केदार सिंह मर्तोलिया सचिव, जौहार क्लब, गौरव पांगती, सदस्य, जौहार क्लब, गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, कवीन्द्र बृजवाल, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष चौहान उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!