Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने नन्द विहार, रुड़की दीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया तथा जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हॉल बनाए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने जीवनदीप आश्रम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली कि कामना की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2022, रविवार, रुड़की/हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नन्द विहार, रुड़की, हरिद्वार स्थिति जीवनदीप आश्रम में जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय के वार्षिक उत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बाल गुरुकुलम का उद्घाटन किया एवं श्री सिद्धाबली हनुमान कुश्ती अखाड़ा के कुश्ती पहलवानों से वार्ता कर उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को जैकेट वितरित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवनदीप आश्रम, नन्द विहार से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य किए जाने एवं जीवनदीप एकेडमी गुरुकुलम विद्यालय परिसर में हॉल बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जीवनदीप आश्रम स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली कि कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुरूकुल आकर यहाँ छात्र-छात्राओं से मुलाकात करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा शिक्षक किसी भी विद्यार्थी के जीवन को प्रकाश एवं उन्नति से आलोकित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम हैं। उनके मार्गदर्शन में एक विद्यार्थी “अंक से पूर्णांक” बनता है। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में जीवनदीप आश्रम अनेकों वर्षों सेे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। जिस प्रकार आश्रम द्वारा सुबह-शाम जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन कराने का कार्य किया जाता है, वह प्रेरणास्पद कार्य है, साथ ही गुरुकुलम् के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का पुण्य काम भी किया जा जाता है। उन्होंने कहा स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज जैसे पूज्य संत के मार्गदर्शन में जब गुरूकुलम् के विद्यार्थी जीवन के अन्य क्षेत्रों में जाएंगे तो वे निश्चित रूप से समाज को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा हमारा देश भारत वर्ष प्राचीनकाल से ही विश्व गुरू रहा है और आज का भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः विश्व में अपने उसी स्थान को प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति के साथ हर क्षेत्र में विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि राज्य में इस नीति को लागू कर दिया गया है। राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों को नए आयाम प्राप्त होंगे। इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे तथा स्कूल स्तर पर युवाओं के कौशल विकास में सहायता प्राप्त होगी। नई शिक्षा नीति से शोध एवम अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आज युवाओं के भविष्य को समृद्ध बनाने के लिए एक विशेष रोड मैप तैयार किया गया है। उस रोडमैप के अनुसार ही राज्य सरकार भी उत्तराखण्ड के युवाओं को प्रत्येक स्तर पर उनके सपने साकार करने में सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा “मुख्यमंत्री बालश्रय योजना” के माध्यम से राज्य सरकार अनाथ बच्चों को निःशुल्क स्कूली शिक्षा प्रदान करने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले समय में रूड़की और दिल्ली की दूरी कम होगी। देहरादून से दिल्ली की दूरी महज दो घंटे में पूरी कर ली जाएगी, वही जनपद हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत G -20 देशों की अध्यक्षता करने जा रहा है। G -20 देशों के साथ ही अन्य 9 देशों एवं विश्व की कई बड़ी संस्थान अगले साल भारत में आकर यहां की संभावनाओं को खोजेंगे। उन्होंने कहा G -20 से दो दल उत्तराखंड राज्य में भी आयेंगे इस दौरान यहां कई बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जिसमे उत्तराखंड के विकास को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

इस दौरान महामंडलेश्वर योगी यतिन्द्रानंद गिरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, अतुल सिंह, राकेश बिंदल, डॉ० धर्मेद्र भारद्वाज, मेयर गौरव गोयल, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!