Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने भगवान महावीर स्वामी एवं डॉ० अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भगवान महावीर स्वामी एवं डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी। भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ० भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। डॉ० अंबेडकर ने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!