Breaking News :
>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राज्य में अवैध खनन एवं अवैध भंडारण तथा परिवहन पर मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों को दिए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अवैध खनन एवं खनन के अवैध भंडारण तथा परिवहन पर जिलाधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने जनपद में अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील विकासनगर क्षेत्रांतर्गत हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड राज्य में परिवहन की जाने वाली प्रतिबंधित खनिज सामग्री के परिवहन पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने हेतु संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 13 डम्पर, 1 महिन्द्रा पिकअप एवं 1 ट्रेक्टर ट्रौली को अवैध खनन/परिवहन एवं हिमाचल प्रदेश से प्रतिबंधित सामग्री का परिवहन करने पर कार्यवाही करते हुए धनराशि रूपये 07 लाख का अर्थदण्ड/जुर्माना वसूला गया।
इसके अतिरिक्त तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैचीवाला में 1232 टन आरबीएम, ग्राम आदुवाला में 2332 टन मिट्टी/आरबीएम भरान तथा डकरानी में 179 घनमीटर तथा 517 टन अवैध उप खनिज का भण्डारण पाया गया। जिसकी जांच कर अवैध खनिज पर अर्थदण्ड आरोपित किए जाने हेतु पत्रावली प्रेषित की गई ह

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन जनपद देहरादून में अवैध खनन, खनन के अवैध भण्डारण एवं उसके परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए तहसील स्तरों पर बनायी गई टीमों द्वारा निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!