Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने लिया आपदा राहत कार्यों का लिया जायजा।

स्थानीय जनता के साथ आपदा पीड़ितों की सुनी समस्यायें।

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अगस्त 2022, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर सायं रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के हितों एवं उनकी मॉंग पर नदी के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा, साथ ही लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। सभी संबंधित अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद के लिये तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके, इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे तटबंध के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये यदि नदियों का चैनलाइजेशन किया जाना जरूरी होगा तो वह भी किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!