Breaking News :
>>स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु हुई अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘वन क्लिक’ से 7.56 लाख पेंशनर्स को जारी की धनराशि>>5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी>>“ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक>>7 मई को रिलीज होगा ‘बंदर’ का टीजर, मेकर्स ने की घोषणा>>कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>कैलाश मानसरोवर यात्रा हुई महंगी, प्रति यात्री खर्च बढ़कर 2.09 लाख रुपये हुआ>>प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं- मुख्य सचिव>>अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल>>खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, मसूरी क्षेत्र के विकास कार्यो पर की चर्चा>>जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव>>चालान के नाम पर ₹1.20 लाख की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार>>कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पंतनगर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. शिवेन्द्र कश्यप>>श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान का कार्य जल्द शुरू किया जाए- मुख्यमंत्री>>अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार>>गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने सभी जवानों को दी शुभकामनाएं>>सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी>>पश्चिम बंगाल और असम में खिला भाजपा का कमल, पुडुचेरी में NDA ने मारी बाजी>>ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी किया ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ

किसी भी राज्य की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा, बोली एवं परिवेश से होती है : मुख्यमंत्री

हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की युवाओं पर विशेष जिम्मेदारी होगी : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 जनवरी, 2023, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी 2023 को भारत सरकार की भांति राज्य एवं जनपद स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा। युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिन तीन युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया, उनमें युवक मंगल दल मनकटिया, विकासखण्ड मूनाकोट, पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को द्वितीय एवं युवक मंगल दल खेड़ाजट, विकासखण्ड नारसन, हरिद्वार को तृतीय पुरस्कार मिला। जिन महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें महिला मंगल दल, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को प्रथम, महिला मंगल दल किसमिला, विकासखण्ड कपकोट, बागेश्वर को द्वितीय एवं महिला मंगल दल बड़ोवाला, विकासखण्ड डोईवाला तथा महिला मंगल दल हसनपुर विकासखण्ड भगवानपुर को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवक एवं महिला मंगल दलों को क्रमशः 01 लाख, 50 हजार एवं 25 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव हमारी संस्कृति एवं पंरपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस युवा महोत्सव से चयनित होकर जो प्रतिभागी 12 जनवरी को धारवाड़, कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में राज्य की समृद्ध संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे, वे राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर के रूप में हमारी सांस्कृतिक विरासत का परिचय करायेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पहचान उसकी संस्कृति, भाषा, बोली एवं परिवेश से होती है। इनको बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिये ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर मिले हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ हुआ है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे हमारे प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर गया है। भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। आने वाले 25 साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन पूरे सामर्थ्य के साथ करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है। भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बढ़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। आज वैश्विक स्तर पर भारत से भेजे गये प्रस्तावों पर फैसला होता है। इसका ही परिणाम है कि इस वर्ष भारत को जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता मिली है। भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य में भी लोगों को आत्मर्निर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। रोजगार के साथ ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में लोक गीत, लोक नृत्य एवं हमारी सांस्कृतिक पंरपराओं से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें से बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कर्नाटक में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव की प्रेरणा स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन दर्शन से मिलती है। वे सभी युवाओं के आदर्श थे। युवाओं को उनकी जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने जीवन के जो मंत्र दिये वो आज भी प्रासांगिक है। हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की युवाओं पर विशेष जिम्मेदारी होगी।

इस अवसर पर विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला, निदेशक प्रान्तीय रक्षक दल जितेन्द्र सोनकर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!