Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

मुख्यमंत्री धामी ने किया काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ

नैनीताल में PGICON 2025 सम्मेलन का भी हुआ आगाज़, आयुर्वेद में शोध और नवाचार को मिलेगा नया आयाम

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 नवम्बर 2025, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को भुजियाघाट, नैनीताल में काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने PGICON 2025 सम्मेलन का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद विषय पर आयोजित इस गोष्ठी से निकले निष्कर्ष न केवल आयुर्वेद में नवीन शोध को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि चिकित्सा नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में पहली बार आयुष मंत्रालय की स्थापना की गई, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 300 आयुष्मान आरोग्य केंद्र, 111 होम्योपैथिक चिकित्सालय, 5 यूनानी चिकित्सालय, 62 वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही हर जनपद में आयुष चिकित्सालय संचालित हैं तथा ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से जनता को निःशुल्क आयुष परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय भट्ट, विधायक बंसीधर भगत, विधायक सरिता आर्य, राम सिंह कैरा, तथा नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!