Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों एवं इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को किया ‘हिमालय मित्र सम्मान’ से सम्मानित

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह सराहनीय पहल की जा रही है : मुख्यमंत्री

हिमालय बचाओ अभियान पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित ‘हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान’ सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों एवं इस क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं को हिमालय मित्र सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने हिमालय बचाओ अभियान पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह सराहनीय पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखण्ड सम्पन्न राज्य है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन प्राकृतिक संपदाओं का सही सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की बैठक में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हिमालयी राज्यों के लिए उन राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से अलग नीति बननी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय से निकलने वाली नदियाँ भारत के विस्तृत भू-भाग को सिंचित करती है। उन्होंने कहा कि जल स्त्रोत तेजी से सूख रह हैं, इनके पुनर्जीवीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की जरूरत है। हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है, इनके संरक्षण के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अनेक लोगों के नामों का उल्लेख किया, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, हिन्दुस्तान समाचार पत्र के देहरादून संपादक गिरीश गुरूरानी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे महानुभाव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!