Breaking News :
>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन>>दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज>>विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार>>बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक>>डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद>>फॉर्मूला-1 को मिला सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन, 20 साल की उम्र में किमी एंटोनेली ने रचा इतिहास>>जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी कम नहीं हो रही पेट की चर्बी? डाइट की ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार>>बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई>>सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई : धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील>>चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया>>एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित

प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिये जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को हरिद्वार रोड स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने उत्तराखण्ड की अंडर 19 महिला टीम को बीसीसीआई की चैंपियनशिप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने वाली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को भी बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हमारे युवा देश-विदेश में उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य स्तरीय खेलों से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी प्रदेशवासियों को एक सम्मान प्रदान करता है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड द्वारा राज्य के कोने-कोने से ऊर्जावान व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक टीम के रूप में एकत्र करना ,अपने आप में एक अभूतपूर्व कार्य है। आज संपूर्ण विश्व युवा भारत के आप जैसे ऊर्जावान युवाओं के सामर्थ्य से परिचित हो रहा है। खेल के मैदान में जब हमारे देश का युवा उतरता है, तो भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब हमारे प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन न होने के कारण या ता अवसर नहीं मिल पाता था, या उन्हें अन्य राज्यों को ओर से खेलना पड़ता था। परंतु वर्ष 2019 में राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद से राज्य में क्रिकेट और खिलाड़ियों के विकास में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नये भारत का निर्माण होते हुए देख रहे हैं। प्रधानमंत्री जी “एक भारत-श्रेष्ठ भारत“ के स्वप्न को साकार करने हेतु हर वर्ग के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार युवाओं और महिलाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयत्नशील है। हमारी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए राज्य की सरकारी नौकारियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित किया है। साथ ही प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आर्थिक समृद्धि प्रदान करने के लिए सरकारी नौकरियों में खेल कोटे को पुनः लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य के युवा खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। एसोसिएशन के खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम की ओर से खेला जाना, हम सभी के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों के विकास एवं खिलाडियों की सुविधा के लिये जो भी हितकर होगा वह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में हमारे खिलाडी खेलों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर नया इतिहास लिखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हमारे उर्जावान खिलाडियों का है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, क्रिकेट एशोसियेशन ऑफ उत्तराखण्ड के अध्यक्षा जोत सिंह गुनसोला, सचिव महिम वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पद्मश्री आर.के. जैन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, पी.सी. वर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!