Breaking News :
>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार संग परमार्थ निकेतन में किया योग

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2022, मंगलवार, ऋषिकेशअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य सरकार के आयुष व आयुष शिक्षा विभाग की ओर से परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर योगाभ्यास किया गया। सैकड़ों की संख्या में योग साधकों ने गंगा घाट पर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी शामिल हुए। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शक आयोजित कार्यक्रम में सभी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपारिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज पूरी दुनिया में योग जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को निरोगी बनाने की विद्या है। यह जीवन को एक दिशा देने का काम करती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इससे हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। एक स्वस्थ जीवन पद्धति के लिए भारतीय ऋषि मुनियों की अमूल्य देन योग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में कभी भी किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया है। भारत ने हमेशा सत्य और निष्ठा के पथ पर चलकर विश्व में अपना अलग स्थान बनाया है। कोरोना महामारी के दौर में भारत में न सिर्फ कोविड वैक्सीन का निर्माण किया, बल्कि मानवता का परिचय देते हुए विश्व के कई देशों को वैक्सीन देने का काम किया। हमारी संस्कृति और संस्कार ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सिखाती है।

उन्होंने कहा कि यह धरती आयुष योग और संकल्पों की धरती है। हम योग, संस्कृति, धर्म और अध्यात्म को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उत्तराखंड में आने वाले सभी यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए हम मन, वचन और कर्म से दृढ़ संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य है कि जब हम 2025 में रजत जयंती वर्ष मना रहे हों, तब हम हर दृष्टि से सक्षम बने। हमने सभी विभागों को इसके लिए रोडमैप बनाने को कहा है। 9 नवंबर 2025 तक जब या प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब हम एक लक्ष्य के साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि 21वी सदी का दूसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में एक पहचान दिलाई है। योग वह दृष्टि है, जो पूरे विश्व को साथ लेकर चलने का संदेश देते है। योग के माध्यम से हम नफरत की दीवारों को तोड़कर समाज में दरारों को भरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हमको ग्रीन योग का भी संकल्प लेना होगा। यह संकल्प हमारे पर्यावरण को संतुलित करने का काम करेगा।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी, विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट, पौड़ी राजकुमार पोरी, उत्तरकाशी दुर्गेश्वर लाल, महापौर अनीता ममगाई, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, पद्मश्री बसंती बिष्ट, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी आदि मौजूद रहे।

जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वावधान में त्रिवेणी घाट गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय वीरभद्र के छात्रों सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी व स्वजल परियोजना के प्रबंधक सुशील मोहन डोभाल ने किया। उन्‍होंने कहा कि योग उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वह प्राचीन विधा है जो समूचे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है

प्रशिक्षु आइएफएस व ऋषिकेश के रेंज अधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध वयाल ने कहा कि व्यस्ततम जीवन में अपने लिए भी समय निकालना जरूरी है। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद प्रसाद जुगलान विप्र कहा कि योग हमारे जीवन को जीने की पुरातन कला है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त बद्री दत्त भट्ट, खंड विकास अधिकारी डोईवाला जगत सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग अभिनव नौटियाल, जल संस्थान गंगा सिंह के सहायक अभियंता हरीश बंसल, सलाहकार स्वजल परियोजना डा. हर्ष पंत, मंजू जोशी,डा. नीलम पंत आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!