Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है : मुख्यमंत्री धामी

हर्ष मल्होत्रा को सांसद बनाकर मोदी के हाथों को मजबूत करना है : मुख्यमंत्री धामी

स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा भारत : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 01 मई 2024, नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के पक्ष में आयोजित नामांकन रैली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर करारे प्रहार किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांकन रैली में हम सभी मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और हर्ष मल्होत्रा को जिताने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली जनसंघ के जमाने से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र ने निरंतर जनसंघ और भाजपा को सेवा करने का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास की नई अवधारणाओं और परिभाषाओं को गढ़ने का काम कर रहा है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर G20 का सफल आयोजन, देश की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। साथ ही कोरोना काल में भी व्यवस्थित तौर से देश को चलाकर वैक्सीनेशन का काम पूरे देश में किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्किल इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया से भारत आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत में विश्व स्तरीय संस्थाओं का निर्माण जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस, स्वदेशी ट्रेन, नई टेक्नोलॉजी, ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी भारत आगे बढ़ा है। विश्वस्तरीय एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड्स, हाई-वे और एलिवेटेड रोड्स के साथ मेट्रो रेल, मोनो रेल और अंडर वाटर मेट्रो जैसी परियोजनाएं नए भारत की पहचान बन रही हैं।

उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने का गौरव प्राप्त हो गया है। कांग्रेस, आप पार्टी और ठगबंधन के लोग अपने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता को न मानकर, मुस्लिम पर्सन लॉ को मानने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कर्नाटक में एसी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनकर एक धर्म विशेष के लोगों को आरक्षण देने का काम हो रहा है। कांग्रेस पार्टी हताशा और निराशा की ओर बढ़ गई है। कांग्रेस तुष्टिकरण, वोट बैंक के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ को मानने की बात करती है। परंतु आज देश सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, सबका प्रयास पर भरोसा करता है।

उन्होंने कहा भाजपा किसी भी क़ीमत में एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण खत्म नही होने देगी। देश के अंदर समान नागरिक संहिता लागू होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ईमानदारी का ढोंग रचकर सत्ता में आए, परंतु आज वह बेईमानी के चलते जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने आम जनता की कमाई पर झाड़ू लगाने का काम किया है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा, राष्ट्रीय मंत्री / सह प्रभारी अल्का गुर्जर, विजेंद्र गुप्ता , अनिल गुप्ता, महेंद्र ओझा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!