Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा, ‘महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है, अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा व अर्चना की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मार्च दुनिया का इतिहास में बेहद खास दिन है। यह दिन दुनिया की आधी आबादी के नाम समर्पित है। यह दिन समाज के उस बड़े हिस्से के लिए महत्वपूर्ण है जिसके बिना संसार की कल्पना अधूरी रह जाती है। उन्होंने कहा कि नारी को हमारे शास्त्रों मे देवतुल्य स्थान मिला है। इसलिए कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहाँ नारियों की पूजा होती है वहाँ देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए हमें भी कुछ रूढियों असमानताओं और अन्ध विश्वासों का विनाश करना होगा। हमें महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनका वर्तमान संवारना होगा, इसलिए बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए हमें अभी से कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश तीलू रौतेली, रामी बौराणी, गौरा देवी का प्रदेश है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में सहखातेदार का अधिकार दिया है। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक से लोन मिल सकेगा और वे स्वावलंबी बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए हमें महिलाओं को समान अधिकार और समान अवसर देने होंगे। हमारी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक, मानसिक के साथ ही शारीरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाया जा रहा है। उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। बहनों को सशक्त करने के लिये हम महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ऋण बिना ब्याज के दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के कल्याण हेतु मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई जा रही है। जिसमें महिलाओं को अब जंगल से सिर पर गठरी लाने से छुटकारा मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं के आर्थिक व सामजिक स्तर में सुधार आयेगा। घस्यारी योजना न सिर्फ मातृशक्ति के सिर से घास का बोझ हटाने में कामयाब होगी बल्कि इससे जंगल जाते वक्त महिलाओं के साथ होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस तरह से ये योजना महिला सुरक्षा की दृष्टि से भी अहम साबित होगी। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाओं का जीवन काफी कठिन एवं सघर्षशील है। जो वक्त घास लाने में लगता था, महिलाएं उस वक्त का सदुपयोग अपनी आय बढ़ाने के अन्य कार्यों में लगा सकती हैं। इस तरह घस्यारी कल्याण योजना महिला सुरक्षा के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण की राह भी प्रशस्त करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!