Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग गवर्निंग बाडी की बैठक में मुख्यमंत्री ने उठाया फारेस्ट क्लीयरेंस का मुद्दा

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2021, रविवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। उत्तराखंड के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में अवस्थापना विकास की है। आधारभूत सुविधाओं का ढांचा जितना मजबूत होगा पर्यटन, कृषि, बागवानी के बूते राज्य की आर्थिकी को उतनी ही मजबूती मिल सकेगी। इस राह में फारेस्ट क्लीयरेंस और निर्माण कार्यों की अधिक लागत बड़ी बाधा के तौर पर सामने हैं। प्रदेश सरकार नीति आयोग से विकास में इन अवरोधों को दूर करने के लिए ठोस मदद चाहती है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को दिल्ली में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग गवर्निंग बाडी की बैठक में उक्त सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर वर्चुअल तरीके से बैठक में शिरकत की। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार की ओर से पर्वतीय राज्यों की इन्हीं तकलीफों के मद्देनजर नीति आयोग में अलग से प्रकोष्ठ बनाने की पैरवी की गई। खास बात ये है कि बीते वर्षों में नीति आयोग ने राज्य की ओर से उठाए गए कई बिंदुओं को गंभीरता से लिया है। केंद्र सरकार उत्तराखंड में अवस्थापना विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में नीति आयोग ने राज्य की चुनौती को कम करने के लिए केंद्र को नए कदम सुझाए तो इससे राज्य को बड़ी राहत मिल सकती है।

[box type=”shadow” ]निम्नलिखित बिंदु नीति आयोग के समक्ष प्रमुखता से रखे गए: 

  • राज्य में नई शिक्षा नीति के तहत दूरस्थ शिक्षा केंद्रों की अधिक संख्या में स्थापना की जाए।
  • प्रदेश में तकरीबन कई जलविद्युत परियोजनाएं दशकों पुरानी हैं। ऐसे में राज्य सरकार चाहती है कि 25 से 30 साल पुराने पावर पर्चेज एग्रीमेंट में बदलाव किया जाए। इसके लिए वाइबिलिट गैप फंडिंग राज्य को की जाए।
  • प्रदेश के अवस्थापना विकास में बड़ी समस्या शिड्यूल आफ रेट भी है। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों समेत तमाम निर्माण कार्यों में लागत काफी ज्यादा आ रही है। राज्य सरकार चाहती है कि निर्माण मद में राज्य को दी जाने वाली राशि अलग शिड्यूल आफ रेट के आधार पर तय की जाए।
  • हरिद्वार में एक कंटेनर डिपो और देहरादून-पंतनगर के लिए कार्गो टर्मिनल की मांग भी राज्य सरकार ने उठाई है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!