Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की पद छोड़ने की घोषणा, कैलाश गहलोत बने संभावित उत्तराधिकारी

आज दोपहर 12 बजे आप पार्टी करेगी नए मुख्यमंत्री का ऐलान 

विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा निर्णय 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 सितम्बर 2024, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार, 15 सितंबर को चौंकाने वाली घोषणा करते हुए कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक वह जनता के सामने खुद को ईमानदार साबित नहीं कर देते, तब तक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं लौटेंगे। इस अप्रत्याशित घोषणा के बाद से दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। विधायक दल की बैठक के बाद नए सीएम के नाम की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री बनने के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें सबसे प्रमुख नाम कैलाश गहलोत का है। गहलोत वर्तमान में दिल्ली के परिवहन मंत्री हैं और उनके नेतृत्व में दिल्ली के परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनमें बस सेवाओं का विस्तार, इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत और सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रयास शामिल हैं।

कैलाश गहलोत : अगला सीएम चेहरा ?

50 वर्षीय कैलाश गहलोत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में मजबूत प्रशासनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई बड़ी परियोजनाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया है और प्रशासनिक जटिलताओं से निपटने की उनकी क्षमता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी गहलोत को महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई थी, जहां उन्होंने 15 अगस्त को छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया था। इस बात को लेकर पहले चर्चा थी।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इसमें मौजूदा कैबिनेट के सदस्य आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय के अलावा पूर्वी दिल्ली लोकसभा के प्रत्याशी रहे कुलदीप कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान समेत दूसरे नाम भी शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!