Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य कार्यकारी अधिकारी, देहरादून स्मार्ट सिटी लि० द्वारा सिटीस परियोजना के तहत किया गया स्कूल एवं रोड का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। देहरादून स्मार्ट सिटी लि० के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सिटीस परियोजना के तहत किया गया स्कूल एवं रोड का निरीक्षण। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार द्वारा आज देहरादून स्मार्ट सिटी लि० के सिटीस परियोजना के तहत ई.सी. रोड, राजपुर रोड, गांधी रोड, तिलक रोड एवं जी.आई.सी. खुडबुड़ा, बालिका जुनियर हाईस्कूल, खुडबुड़ा स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा यह निरीक्षण स्मार्ट सिटी लि० के अन्तर्गत चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी परियोजना के तहत किया गया एवं मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। गाँधी रोड पर दर्शन लाल चैक से प्रिंस चैक तक सभी इलेक्ट्रिक पोलों को एक सीध में शिफ्ट किया जाए जिससे कार्यो का निष्पादन करना आसान होगा तथा जनता को असुविधा नहीं होगी। शहर में पेडों की लोपिंग का कार्य वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर शीघ्रातिशीघ्र करना सुनिश्चित किया जाए। चाइल्ड फ्रेन्डली परियोजना की डी.पी.आर. पर शासन स्तर से शीघ्र प्राप्त कर टाइम लाइन अनुसार कार्य किया जाये एवं परियोजना में जहाँ भी आवश्यक हो वहां आस पास के स्कूलों के साथ समन्वय स्थापित किया जाये। परियोजना के क्रियान्वयन को शीघ्र करने हेतु सभी संबधित विभागों एवं स्टेकहोल्डरों के साथ मिलकर कार्य किया जाये। पार्किंग में बाधक दीनदयाल पार्क के सामने लगे हुए सूचना बोर्ड को सड़क के एक्सट्रीम एज में शिफ्ट किये जाने के निर्देश दिए गए। परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान सड़क में नियमनुसार वेंडिंग जोन भी स्थापित किया जाये।

जिलाधिकारी ने यातायात में बाधक साइन बोर्ड एवं विद्युत पोल को संबंधित विभागों के साथ सामान्य कर स्थानांतरित करने के निर्देश दए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग फुटपाथ एवं रोड किनारे के लिए रेहड़ी लगाकर अपना रोजगार चला रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए माननीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नगर निगम से वार्ता कर अपने रोजगार के लिए व्यवस्था कराने के प्रयास किए जाए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अतिरिक्त सिटी प्रोजेक्ट भी संचालित किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप स्मार्ट सिटी के पूर्व प्रस्तावित कार्यों से हट कर है शहर में 6 साइटों यथा ईसी रोड, चकराता रोड, तिलक रोड, गांधी रोड, हरिद्वार रोड, पर कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें 14.6 किमी० के स्टेज पर कार्य किया जाना है, इसके अंतर्गत चाइल्ड फ्रेडली सीनियर सिटीजन फ्रेन्डली योजना बनाकर कार्य किया जाना है, इसकी डीपीआर तैयार है, लगभग 58 करोड़ रूपये का प्रोजेक्ट है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा परियोजना के अंतर्गत विकसित स्मार्ट स्कूल के निरीक्षण में परियोजना में विकसित की गयी स्मार्ट क्लासेस का कार्य संतोष जनक पाया गया। सिटीज परियोजना (चाइल्ड फ्रेन्डली सीटी), देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी परियोजना (सीटीस) का उद्देश्य शहर की योजना, रचना एवं कार्यान्वन में बच्चों को प्राथमिकता देना है, जिससे शहर में बच्चों का आवागमन स्कूल से घर एवं दूसरे स्थानो हेतु आसान व सुरक्षित बनाया जा सके इस परियोजना को भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय तथा फ्रांसीसी विकास एजेंसी, यूरोपीयन यूनियन, तथा राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान द्वारा समर्थन प्राप्त है। इस कार्य हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के ए०बी०डी० क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ एवं स्कूल को बच्चों के अनुकूल डिजाइन किया जायेगा।

इस परियोजना में अभी तक ए०बी०डी० क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 34 स्कूलों के विद्यार्थियों (लगभग 22000), अभिभावकों, शिक्षकों, दुकानदारों एवं पैदल यात्रियों के साथ मिलकर सर्वे करवाया गया जिसमे बच्चों के आवागमन सम्बंधित चुनौतियों का अध्ययन किया गया। देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अंतर्गत चाइल्ड फ्रेन्डली सिटी परियोजना (सीटीस) के अन्तर्गत देहरादून शहर में स्मार्ट रोड के अतिरिक्त 6 कि.मी. का स्ट्रेच को भी कवर किया जाएगा। चाइल्ड फेन्डली सिटी परियोजना (सीटीस) की डी.पी.आर. तौयार कर ली गयी है तथा शीघ्र ही परियोजना धरातल पर आरम्भ कर दी जाएगी जिसकी पूर्ण होने की समय सीमा लगभग 18 माह है।

इस दौरान देहरादून स्मार्ट सिटी लि० के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मिश्रा, वित्त नियंत्रक अभिषेक कुमार आनन्द, उत्तराखण्ड जल संस्थान, विद्युत विभाग, देहरादून स्मार्ट सिटी लि० के अन्य अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!