Breaking News :
>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त 23 दिसंबर को अपनी पूरी टीम के साथ 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं उत्तराखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा पूरी टीम के साथ 23 दिसंबर को उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर आएंगे। वह जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा तय किया गया है।

23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त शाम 4:00 बजे देहरादून पहुंचेंगे। इसी दिन शाम 5:00 बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी डीएम और एसएसपी समेत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। 24 दिसंबर को मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद चुनाव व्यय निगरानी अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। फिर प्रेस वार्ता कर वापस दिल्ली लौटेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उनके दौरे की पुष्टि की है।

उत्तराखंड में बढ़ी युवा मतदाताओं की संख्या
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक संख्या में युवा मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से नवंबर में चलाई गई विशेष मुहिम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीकरण कराकर अपना वोट बनवाया है। दरअसल अक्तूबर में निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। इसके साथ ही 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच विशेष अभियान चलाने की घोषणा की गई थी। निर्वाचन विभाग ने विशेष अभियान चलाने के साथ ही करीब ढाई लाख नए युवा मतदाता जोड़ने पर भी फोकस किया।

विभाग के मुताबिक इस एक माह में करीब चार लाख एंट्री हुई हैं, जिसमें नए मतदाता जोड़ने के साथ ही मतदाता डिलीट होने और पते आदि के संशोधन शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन चार लाख में करीब डेढ़ लाख के बीच युवा मतदाता हो सकते हैं। हालांकि निर्वाचन विभाग की ओर से जनवरी में मतदाता सूची प्रकाशन होने के बाद ही असल युवा मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो पाएगी। पुरानी मतदाता सूची के मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 78,46,000 मतदाता थे। माना जा रहा है कि नई सूची में इनकी संख्या 80 लाख के आसपास हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!