Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन भगवानपुर विकास खण्ड के बुग्गावाला क्षेत्र में लेमनग्रास की खेती एवं मशरूम का जायजा लिया

मुख्य विकास अधिकारी ने एम.बी. मशरूम प्लांण्ट, एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट तथा एम.बी. पॉलीहाउस द्वारा बुग्गावाला में उद्यमिता के क्षेत्र में दिये जा रहे योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जनवरी, 2023, बुधवार, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बुधवार को भगवानपुर विकास खण्ड के बुग्गावाला क्षेत्र स्थित नौकराग्राण्ट, सिकरौडा में लेमनग्रास की खेती, एम.बी. मशरूम प्लांण्ट, एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट तथा एम.बी. पॉलीहाउस का विकासात्मक दृष्टि से दौरा किया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने सर्वप्रथम नौकराग्राण्ट, सिकरौडा में लेमनग्रास की खेती का जायजा लिया, जिस पर काश्तकारों ने बताया कि इस क्षेत्र के 200 हेक्टेयर में लेमनग्रास की खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसे लगाने के बाद लगभग तीन वर्ष तक इसका उत्पादन लिया जा सकता है तथा जानवर भी लेमनग्रास को नुकसान नहीं पहुँचाते हैं एवं हर तरह की जमीन में इसकी खेती की जा सकती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लेमन ग्रास की खेती को कोआपरेटिव के दायरे में लाया जाये तथा इसके उत्पादकों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन इसके बाद एम.बी. मशरूम प्लांण्ट पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूरे मशरूम प्लांण्ट को बारीकी से देखा। मशरूम प्लांण्ट के निदेशक मनमोहन भारद्वाज तथा अश्विनी कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को मशरूम को उगाने की प्रक्रिया, कितने डिग्री मशरूम उगाने के लिये तापमान चाहिये, अधिक से अधिक स्वदेशी तकनीक का प्रयोग, क्या-क्या कच्चा माल चाहिये, फ्लाईऐश कहाँ से मंगाते हैं, कैसे इसके पैकेट तैयार कर बाजार तक पहुँचाया जाता है, प्लांण्ट से निकलने वाले वेस्ट का निस्तारण कैसे किया जाता है आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी ने मशरूम प्लाण्ट के निदेशक से मार्केट में मशरूम की खपत के सम्बन्ध में पूछा तो उन्होंने बताया कि मशरूम की माँग मार्केट में काफी अच्छी है तथा हम विदेशों को भी यहाँ से मशरूम का निर्यात करते हैं। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर मशरूम का उत्पादन करने वालों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे मशरूम का अधिक से अधिक उत्पादन करके, जो इसकी निरन्तर माँग बढ़ती जा रही है, उसे पूरा किया जा सके।

मशरूम प्लाण्ट का दौरा करने के पश्चात मुख्य विकास अधिकारी मशरूम प्लाण्ट के निकट ही स्थित एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट पहुँचे, जहाँ पर उन्होंने टमाटर, गाजर, मिर्च की प्रोसेसिंग आदि की प्रक्रियाओं को काफी नजदीकी से देखने में दिलचस्पी ली तथा फूड प्रोसेसिंग की प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि और कौन-कौन से प्रोडक्ट आपकी यूनिट में तैयार किये जाते हैं। इस पर फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट के निदेशक ने यहाँ बनाये जाने वाले उत्पाद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट का दौरा करने के पश्चात बादीवाला गाँव स्थित एम.बी. पॉलीहाउस पहुँचे। पॉली हाउस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये वहाँ के निदेशक ने बताया कि पहले यहां पर पथरीली जमीन थी, जिस पर काफी मेहनत करने के पश्चात, यहाँ पर ये पॉली हाउस स्थापित किये गये हैं। मुख्य विकास विकास अधिकारी यहाँ सबसे पहले सीड लैसे खीरा उत्पादित करने वाले पॉली हाउस में पहुँचे, जहाँ एक निश्चित तापमान पर इस मौसम में भी सीडलैस खीरे की खेती की जा रही है। इसके बाद वे शिमला मिर्च के पॉलीहाउस में पहुँचे, जहाँ विभिन्न रंगों-हरे, लाल तथा पीले शिमला मिर्च का उत्पादन किया जा रहा है। पॉली हाउस के निदेशक ने बताया कि यहाँ उगाई जाने वाली एक शिमला मिर्च का वजन लगभग चार सौ ग्राम तक होता है। इसके बाद वे गोभी पॉलीहाउस पहुँचे, जहाँ पॉलीहाउस में उगाई गयी गोभी अलग ही छटा बिखेर रही थी तत्पश्चात वे फ्लावर पॉलीहाउस पहुँचे, जहाँ जरबेरा फूल की खेती लहलहा रही थी।

मुख्य विकास अधिकारी ने एम.बी. मशरूम प्लांण्ट, एम.बी. फूड प्रोसेसिंग प्लांण्ट तथा एम.बी. पॉलीहाउस द्वारा बुग्गावाला में उद्यमिता के क्षेत्र में दिये जा रहे योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा नई पीढ़ी को बुग्गावाला क्षेत्र में स्थापित किये गये इन उद्यमों से प्रेरणा लेकर अपना निजी व्यवसाय स्थापित करने की सलाह दी।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ भगवानपुर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.