Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जिला सभागार नई टिहरी में सुनी जनता की समस्यायें

कुल 35 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 10 अप्रैल 2023, टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में आज जनता मिलन कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा जिला सभागार नई टिहरी में जनता की समस्यायें सुनी गई। इस मौके पर 35 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को समयान्तर्गत निस्तारित करने के साथ ही शिकायतकर्ताओं को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर जानसमस्यायें/शिकायतें :

➤ सभासद वार्ड संख्या 07 नगरपालिका परिषद् चम्बा शक्ति प्रसाद जोशी ने बादशाहीथौल नगर पालिका परिषद् चम्बा क्षेत्र में सुलभ शौचालय बनवाने अनुरोध किया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम एवं ईओ नगरपालिका को प्रकरण पर नियमानुसार जाँच कर कार्यवाही करने एवं एक सप्ताह में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

➤ ग्राम कठूली की गुगरा देवी ने आपदा में मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर एसडीएम प्रतापनगर को आपदा प्रभावित होने की जांच कर आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत करने तथा शिकायतकर्ता को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

➤ ग्राम कोलधार पट्टी रैका की कुसुम देवी ने वात्सल्य योजना का लाभ दिलाये जाने की प्रार्थना की गई, जिस पर बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि निमयानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज ही संबंधित को योजना के तहत जानकारी देना सुनिश्चित करें।

➤ जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन रविन्द सिंह राणा ने ग्राम पंचायत मंजखेत के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त बेल्डागाँव खाला पुलिया के पुनर्निमाण हेतु आर्थिक सहायता की मांग की गई, जिस पर बीडीओ थोलधार को डीपीआर बनाने के निर्देश दिये गये।

➤ अध्यक्ष प्रधान संगठन विकास खण्ड भिलंगना दिनेश भजनियाल ने घाट मोटर मार्ग निर्माण से ग्राम वाड अणुवां के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त कफैडी तोक व रा.प्रा.वि. के पीछे सुरक्षा दीवार/रास्ता निर्माण करने कहा गया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

➤ इसके अतिरिक्त जनपद क्षेत्रान्तर्गत सभी विकास खण्डों की मनरेगा की वित्तीय वर्ष 2022-23 की लंबित योजनाओं हेतु प्रशासनिक स्वीकृति, मकान के पीछे की दीवार ठीक करने, भूमि प्रतिकर भुगतान किये जाने आदि अन्य शिकायतें दर्ज की गई।

जनता मिलन कार्यक्रम में एडीएम के.के. मिश्र, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीवीओ आशुतोष जोशी, जिला आबकारी अधिकारी केलाश बिंजोला, जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!