Breaking News :
>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद
उत्तराखण्ड

चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाें में बदलाव किया गया

चित्रकूट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक के तीसरे दिन रविवार को अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। बैठक शुरू होने के बाद से ही पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। दायित्व परिवर्तन के लिए कई नाम फाइनल किए जा चुके हैं। संघ से इसकी पुष्टि तो नहीं की गई, हालांकि सूत्रों के मुताबिक संघ और भाजपा के बीच समन्वय का काम अब सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल की जगह सह सरकार्यवाह अरुण कुमार देखेंगे।

वैसे तो प्रांत प्रचारकों की बैठक हर साल जुलाई में होती है लेकिन यूपी चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। पहले से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर संघ की तरफ से भाजपा के साथ समन्वय रखने की जिम्मेदारी सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल के बजाय किसी अन्य को दी जा सकती है। देर रात इस पर फैसला ले भी लिया गया कि अब कृष्ण गोपाल की जगह अरुण कुमार जिम्मेदारी निभाएंगे। इसी तरह बंगाल और ओडिशा के क्षेत्र प्रचारक का दायित्व देख रहे प्रदीप जोशी को संघ का अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है।

इस साल भी नहीं हो सकेगा संघ का शिक्षा वर्ग : कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से नहीं हो सका संघ का शिक्षा वर्ग इस साल भी नहीं होगा। अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि संघ की गतिविधियों में निरंतरता रखने को शायद राष्ट्रीय टोली रास्ता निकाले। कोई वैकल्पिक व्यवस्था हो, जिससे शिक्षा वर्ग हो सके। बैठक में शिक्षा वर्ग कराने को लेकर फैसला नहीं हुआ और कोरोना के हालात को देखते हुए अगले वर्ष भी होगा या नहीं, उसका फैसला मार्च 2022 में प्रतिनिधि सभा में लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!