Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के लिए किए गए बदलाव, जानिए क्या है नया शेड्यूल ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के लिए 30 मार्च 2024 तक के लिए बदलाव कर दिया है। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही रहेगी। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। विंटर सीजन में कुल 25 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है। इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढे आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। फ्लाइट बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी। इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी।

इंडिगो मुंबई सप्ताह में सातों दिन 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी। 11:55 बजे वापस मुंबई जाएगी। इंडिगो की हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में छह दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12:05 बजे वापस हैदराबाद जाएगी। एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12:50 बजे आएगी। 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी।

विस्तारा की दूसरी दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन पौने तीन बजे आएगी। 3:20 बजे वापस जाएगी।इंडिगो दिल्ली सातो दिन 3:20 जौलीग्रांट और 3:50 वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो लखनऊ सातों दिन 3:55 देहरादून और साढ़े चार बजे वापसी करेगी। इंडिगो बंगलुरू सातों दिन शाम 5:10 जौलीग्रांट और पौने छह वापस रवाना होगी। इंडिगो मुंबई सातों दिन साढ़े पांच बजे देहरादून और छह बजे वापसी करेगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 6:05 जौलीग्रांट और 6:35 बजे दिल्ली वापस जाएगी। इंडिगो की गोवा वाली फ्लाइट मंगल, बृहस्पतिवार और शनिवार को 6:25 बजे जौलीग्रांट और शाम सात बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 7:10 बजे जौलीग्रांट और 7:40 बजे वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो जयपुर सातों दिन साढ़े सात बजे जौलीग्रांट और 7:50 बजे जयपुर रवाना होगी।

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन पौने दस बजे एयरपोर्ट आएगी। सवा दस पर वापस मुंबई को उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का 27 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा। इंडिगो की दूसरी हैदराबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन 11:35 बजे आएगी। 12:05 बजे पूणे को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो मुंबई सातों दिन 11:55 जौलीग्रांट आएगी और 12:40 वापस जाएगी। 24 मार्च तक यही समय रहेगा। इंडिगो की दूसरी अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन 12:25 बजे आएगी। 1:45 वापस रवाना होगी। 27 मार्च तक इसका यही समय रहेगा। फ्लाई बिग का विमान सातों दिन पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट और शाम 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ जाएगा। 29 मार्च तक इसका यही समय होगा।

एलायंस एयर मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन दिल्ली से 2:10 बजे देहरादून और 2:35 बजे लखनऊ को रवाना होगी। 29 मार्च तक यही शेड्यूल रहेगा।इंडिगो पुणे शनिवार को छोड़कर बाकी दिन 5:20 देहरादून और 5:55 हैदराबाद को रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही शेड्यूल रहेगा। एलायंस एयर मंगल और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन लखनऊ से 5:55 जौलीग्रांट और वापस 6:25 जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही समय रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!