Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, हो सकती है हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने लगा है। दून और मसूरी में बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालय में रुक-रुककर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के आसार हैं। उधर, प्रदेश में मौसम की दुश्वारियों से अभी निजात नहीं मिली है। सौ से ज्यादा गांवों में बिजली की आपूर्ति अब भी बहाल नहीं हो पाई है। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ गांव अब जिला मुख्यालयों से कटे हैं और डेढ़ दर्जन सड़कों पर आवागमन बाधित है।

दूसरी ओर कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। बर्फबारी के बाद बंद हुए थल मुनस्यारी, तवाघाट-नारायण आश्रम और मदकोट-बौना मार्ग पांचवें दिन भी नहीं खुल सके। मुनस्यारी नगर में बिजली बहाल हुई, लेकिन 60 गांव अब भी बिजली से वंचित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश जबकि 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। मौसम बदलने से प्रदेश में फिर से अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

चार धाम में हिमपात, निचले इलाकों में बादल

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलने लगा है। सुबह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालय में रुक-रुक कर हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के आसार हैं।

प्रदेश में मौसम की दुश्वारियों से अभी निजात नहीं मिली है। सौ से ज्यादा गांवों में बिजली की आपूर्ति अब भी बहाल नहीं हो पाई है। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ गांव अब जिला मुख्यालयों से कटे हैं और डेढ़ दर्जन सड़कों पर आवागमन बाधित है। दूसरी ओर कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहा। बर्फबारी के बाद बंद हुए थल मुनस्यारी, तवाघाट- नारायण आश्रम और मदकोट-बौना मार्ग पांचवें दिन भी नहीं खुल सके। मुनस्यारी नगर में बिजली बहाल हुई, लेकिन 60 गांव अब भी बिजली से वंचित हैं।

पाला जमने से फिसल रहे लोग, लगायी जेसीबी

बर्फबारी पर्यटकों के लिए मौज व स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। पाला जमने से पत्थर बनी बर्फ पर फिसल रहे वाहनों व लोगों को देखते हुए छावनी परिषद ने जेसीबी लगवाकर रोड से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। चटख धूप खिलने से मौसम में कुछ तो गर्मी आयी, लेकिन सांझ ढलते ही ठंडी हवा ने बेहाल कर दिया।

बर्फबारी के कारण ऊंचे इलाकों लोखंडी, खडंबा, बुधेर, मोइला टाप में एक सप्ताह बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं है। दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को यातायात, विधुत व पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। चकराता बाजार से लेकर ऊंचाई वाले इलाकों में बसे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। छावनी बाजार में लोगों के घरों की छतों से बर्फ गिरने के बाद सड़क पर बर्फ के बड़े बड़े ढेर लग गए।

बर्फ पर लोगों के फिसलने की स्थिति देख छावनी परिषद ने जेसीबी लगाकर बर्फ को साफ कराया। वहीं इन दिनों बर्फ के पिघलने के कारण क्षेत्र में भीषण शीतलहर का भी प्रकोप है। विद्युत आपूर्ति भी अभी तक कई गांवों में नहीं हुई। जहां कहीं हुई भी वहां लो वोल्टेज की समस्या आ रही है। फाल्ट को ऊर्जा निगम कर्मचारी दूर करने में लगे रहे। निगम के एसडीओ अशोक कुमार के अनुसार कर्मी लगातार काम कर रहे हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। उधर, तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने पर्यटकों से अपील की कि ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं, क्योंकि पाला जमने से बर्फ पर फिसलन बढ़ गयी है।

उमड़े पर्यटकों ने रोड को ही बनाया पार्किंग, दिन भर रही जाम की स्थिति

जनवरी के दूसरे सप्ताह में लगातार दो दिन का अवकाश मिला तो पर्यटन की दिशा में बेहतर रहा। चकराता में हुई बर्फबारी को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। बढ़ी पर्यटकों की भीड़ के चलते पार्किंग की समस्या हुई। पर्यटकों ने अपने वाहन रोड के किनारे खड़ी कर दी इससे जाम लग गया। हालांकि रेस्तरां और होटल व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।

बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से ही पहाड़ की सौदर्यता देखने के लिए पर्यटकों का चकराता आना जारी है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचे। सुबह से ही चकराता में पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। सुबह से ही क्षेत्र के छावनी बाजार, सप्लाई, चिलमिरी, आलू मंडी, ठाणा डांडा आदि जगहों पर लोग बर्फ में खेलते नजर आए। पर्यटकों ने एक दूसरे को बर्फ के गोले मार कर बर्फबारी का मजा लिया।

लोगों ने बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ के सुदर दृश्य को कैमरों में कैद किया और विहंगम नजारे के साथ सेल्फी भी ली। उमड़ी भीड़ के चलते क्षेत्र के रेस्टोरेंट व होटल व्यवसायियों ने खूब लाभ कमाया। कुछ जगहों पर हुई असुविधा पर पर्यटकों ने नाराजगी भी जताया। चकराता कालसी मार्ग, चकराता मसूरी मार्ग, चकराता लाखामंडल मार्ग, चकराता त्यूनी मार्ग पर पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेते देखे गए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *