Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

गाजियाबाद में मासूम से दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या के मामले में बिहार के मूल निवासी चंदन को फांसी की सजा

आकाश ज्ञान वाटिका, २१ जनवरी २०२१, गुरुवार। दिल्‍ली के निर्भया दुष्‍कर्म व हत्‍याकांड की याद अभी भी ताजा है। उस मामले में मौत की सजा पा चुके दोषियों में एक बिहार का अक्षय ठाकुर भी था। ऐसा ही एक और मामला गाजियाबाद में ढ़ाई साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का है, जिसमें गाजियाबाद की पॉक्सो अदालत ने बिहार के मूल निवासी व गाजियाबाद में पड़ोसी मुंहबोले चाचा को फांसी की सजा सुनाई है। पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश महेंद्र श्रीवास्तव ने घटना को जघन्‍य व क्रूरतम मानते हुए दोषी चंदन पांडेय को फांसी की सजा के साथ साथ ही अर्थदंड भी दिया।

पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक उत्कर्ष वत्स के अनुसार घटना बीते 19 अक्टूबर की देर शाम में हुई थी। चंदन मासूम बच्‍ची को खिलाने की बात कहकर अपने घर ले गया, फिर उसके साथ दरिंदगी की। बाद में एक नाले के पास उसका शव मिला। उसकी हत्‍या दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर की गई थी।

मृतक बच्ची के पिता ने चंदन के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराया। अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपित चंदन बच्‍ची को घटना-स्‍थल की ओर ले जाता देखा गया। घटना का आरोप पत्र कोर्ट में 19 दिसंबर को पेश किया गया। फिर त्वरित सुनवाई के बाद इस मामले में रिकार्ड 31 दिनों की सुनवाई के बाद 20 जनवरी को सजा सुनाई गई। दोषी चंदन करीब एक दशक से पीड़िता मृतक के पिता का दोस्त था। दोनों परिवार बिहार के मूल निवासी हैं। चंदन मोतिहारी का तो पीड़ित परिवार सीतामढ़ी का है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!