Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बारिश और आँधी के आसार,ऑरेंज अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 14 जून 2023, देहरादून। उत्तराखंड में सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार को यहां तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं पहाड़ में कुछ स्थानों पर शाम को हुई वर्षा की फुहारों ने राहत पहुंचायी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत छह जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल चल सकती हैं। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा

देहरादून में मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह आठ बजे से चटख धूप खिलने से तेज गर्मी पड़नी शुरु हो गई। 12 बजते ही गर्मी प्रचंड होने लगी। दोपहर एक बजे से कहीं-कहीं हल्के बादलों से गर्मी के साथ उमस ने भी बेहाल किया। मसूरी में भी दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हरिद्वार का सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गर्मी के कारण दिन के समय कम ही लोग घरों से बाहर निकले। उधर चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में शाम के समय हुई वर्षा से राहत महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल व चंपावत के कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की आशंका है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल चल सकती हैं। वहीं गुरुवार से रविवार तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!