Breaking News :
>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत
खेल-जगत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025- भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब किया अपने नाम

नई दिल्ली। रोहित की कप्तानी में भारत ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से पटखनी दे तीसरी बार ये ट्रॉफी उठाई और इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनी। ये बतौर कप्तान रोहित की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है। इसी के साथ वह एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में फिर से कीवियों को हराया।

न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बना सकी। आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

कीवियों की शुरुआत अच्छी रही थी। विल यंग और रचिन रवींद्र के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने यंग को आउट कर कीवियों को पहला झटका दिया। इसके बाद कुलदीप का कमाल देखने को मिला। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। ये दोनों बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए रीढ़ की हड्डी रहे हैं। इन दोनों के विकेट गिरते ही कीवी कमजोर पड़ गए। जहां एक समय कीवी छह से ज्यादा के रन रेट से स्कोर कर रहे थे। 18 रन के अंदर शुरुआती तीन विकेट गंवाते ही रन रेट साढ़े चार के करीब आ गया। यंग 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। विलियम्सन 11 रन बना सके। इसके बाद डेरिल मिचेल ने टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी संभालने की कोशिश की। मिचेल ने लाथम के साथ 33 रन की और फिलिप्स के साथ 57 रन की साझेदारी निभाई। लाथम को जडेजा और फिलिप्स को वरुण ने पवेलियन भेजा। लाथम 14 रन और फिलिप्स 34 रन बना सके। इस बीच डेरिल मिचेल ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वह 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में ब्रेसवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। सैंटनर आठ रन बनाकर रन आउट हुए।

भारत की पारी
252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही थी। रोहित ने इंटेंट दिखाया और शुरुआत से ही ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी निभाई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली भी एक रन बनाकर चलते बने। एक रन के अंदर भारत ने दो विकेट गंवाए। रोहित ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक पूरा किया। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। दो विकेट गिरने के बाद रन रेट बढ़ाने के चक्कर में वह रचिन रवींद्र की गेंद पर स्टंप हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ 61 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस अर्धशतक से चूक गए और 62 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अक्षर पटेल 29 रन और हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने 33 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 34 रन और रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर नाबाद रहे। जडेजा ने विनिंग फोर लगाया। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर और ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेमीसन और रचिन को एक-एक विकेट मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!