Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“ममता बहन को सत्‍ता से दूर करने के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री लग गए” : शरद पवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी बहन को सत्‍ता से दूर करने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत 50 मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री लग गए हैं। केंद्र सरकार दस साल से सत्‍ता में रहने वाली अकेली महिला के खिलाफ पूरी ताकत लगा रही है।

रविवार को रांची में अपनी पार्टी के सम्‍मेलन में शामिल होने पहुंचे एनसीपी प्रमुख ने दिल्ली पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों सीबीआइ, ईडी की मदद से जुल्म ढाने का प्रयास कर रही है। पवार ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जमकर जांच एजेंसियों का इस्‍तेमाल हाे रहा है।

ममता बनर्जी के पक्ष में खुले तौर पर खड़े होते हुए एनसीपी अध्‍यक्ष ने कहा कि एक महिला जो पिछले दस सालों से बंगाल की सत्ता पर काबिज है, उसके खिलाफ प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री ज्‍यादती कर रहे हैं। शरद पवार ने कहा- ममता बहन को सत्‍ता से दूर करने के लिए केंद्र सरकार की पूरी ताकत लगाई जा रही है। किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे हो गए, लेकिन पीएम के पास उनसे मिलने का समय नहीं है। देश-दुनिया घूमने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से मिलने के लिए 20 किमी की दूरी तय नहीं कर पा रहे।

पश्चिम बंगाल के अलावा केरल, तमिलनाडु और असम में भी दूसरे राजनीतिक दलों के खिलाफ केंद्रीय अधिकारों का बेजा इस्तेमाल किया जा रहा है। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार मौजूदा दौर में सिर्फ एक ही काम कर रही है, जहां भाजपा की हुकूमत नहीं है, वहां सीबीआइ व ईडी की मदद से जुल्म ढाने के बहुतेरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल चुनाव और किसान आंदोलन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा।

इधर एक दूसरे राजनीतिक घटनाक्रम में बंगाल चुनाव में जोर-आजमाइश की तैयारी कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उनके पक्ष में चुनावी प्रचार करने का न्‍योता दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी ने झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार करने को कहा है। हालांकि, अभी इस पर झामुमो की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!