Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एवं जेलों की यातनायें सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को किया गया सम्मानित।

“लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान एवं सतत् रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है” : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2022, शनिवार, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बिगवाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय पहुॅचकर “आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एवं जेलों की यातनायें सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 27 लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान करते हुए कहा कि वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने में स्वयं को गौरव एवं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु देश की जनता एवं युवाओं ने अद्भुत जोश व उमंग से कहा था कि सिंहासन खाली करो जनता आ रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान एवं सतत् रूप से आपातकाल के खिलाफ लम्बे संघर्ष के परिणाम स्वरूप आज देश विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिस लोकतंत्र को लोकतंत्र सेनानियों ने स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आज उस लोकतंत्र में कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र सेनानियों के सपनो का लोकतंत्र स्थापित है।

’’देश प्रथम, संगठन द्वितीय’’ के मूल मंत्र पर पार्टी एवं संगठन कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पारदर्शी व बेदाग सरकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से कार्यवाही की जायेंगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टचार करने वाले अधिकारी हो या कर्मचारी किसी भी बख्शा नहीं जायेगा। यदि कोई कार्मिक बेवजह काम अटकाता है और रिश्वत की माँग करता है तो उसकी शिकायत 1064 नम्बर पर दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि शिकायत सही होनी चाहिर, प्रत्येक शिकायत पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों को सर्विलांस पर लगाने के साथ ही विभिन्न शिकायतों पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शिकायत करने वाले व्यक्तियों का नाम गुप्त रखा जायेगा। सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। सरकार जनता के लिए जनता की साझेदार सरकार है। उन्होंने कहा किअधिकारियो को प्रति कार्य दिवस में 10 बजे से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने-अपने दफतरों में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं और कार्यालयों में समय से शतप्रतिशत उपस्थित हेतु सभी कार्यालयों में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। समयबद्धता व पारदर्शिता से जनता के काम हों। उन्होंने कहा कि जनपदों में प्रवास के दौरान किसी भी शिकायत पर कार्यवाही हेतु कहीं भी जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा नेतृत्व हमारे पास है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग देने का कार्य किया है। देश में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार विकसित हुई है और नई कार्य संस्कृति में शॉर्टकट कुछ भी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान एवं स्वाभिमान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने अन्त्योदय का सिद्धान्त देश-दुनिया तक पहुँचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, उज्ज्वला गैस योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगो के जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन किया है। पहले योजनायें कुछ लोगों को देखकर बनती थीं परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में योजनायें सबके विकास के लिए बनती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत सरकार की अग्निवीर योजना आने वाले समय में पूरे देश में क्रान्तिकारी परिवर्तन होगा। पराक्रम में देश की सेना का अदम्य साहस और वीरता का इतिहास रहा है। उत्तराखण्ड के अन्दर अग्निवीरों की पुलिस, आपदा, चारधाम यात्रा सहित विभिन्न विभागों में प्राथमिकता के आधार पर सेवा में लेने का काम करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, अरविन्द पाण्डे, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना आदि द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश शुक्ला, डॉ.प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष अनुसूचित जाति मुकेश कुमार, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार सहित भारत भूषण चुघ, खिलेन्द्र चौधरी, विकास शर्मा आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!