Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
खेल-जगत

शतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बराबरी की विराट ने

आकाश ज्ञान वाटिका। टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक देखने को मिला। विराट की शतकीय पारी की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका पर एक बार फिर से दबदबा कायम किया। विराट ने पुणे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट करियर का 26वां शतक पूरा किया। इस शतक के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की बराबरी की लेकिन एक मामले में उनको काफी पीछे छोड़ दिया।

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में बेहतरीन शतक जमाया। विराट पहले दिन 63 रन पर नाबाद लौटे थे और दूसरे दिन उन्होंने पारी को आगे बढ़ाते हुए 173वीं गेंद पर शतक पूरा किया। विराट ने इस पारी के दौरान 16 चौके लगाए।

अर्धशतक को शतक में बदलने के मामले में विराट कोहली ने तमाम धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। वह सिर्फ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। अर्धशतक को शतक में बदलने में विराट का कनवर्जन रेट 53.1 का जो कम से कम 20 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा सबसे बेहतर रेट है।

डॉन ब्रैडमैन का औसत कनवर्जन रेट 69 का था। उनके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का औसत 51.2 का था। अजहर का रेट भले ही ज्यादा हो लेकिन कोहली ने उनसे ज्यादा शतक बनाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!