Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केन्द्रीय मंत्री द्वारा कृषि व कृषि क्षेत्र के उत्पादों के उपार्जन/परिवहन के बारे में राज्यों से उनकी वर्तमान स्थिति, दिक्कतों व आगे की रणनीति पर बारीकी से की गई सविस्तार चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। बुधवार, 8 अप्रैल, 2020 (सू.ब्यूरो)। आज केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक में राज्यों के कृषि मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा कृषि व कृषि क्षेत्र के उत्पादों के उपार्जन/परिवहन के बारे में राज्यों से उनकी वर्तमान स्थिति, दिक्कतों व आगे की रणनीति पर बारीकी से सविस्तार चर्चा की गई। खास तौर पर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित किये जाने के दृष्टिगत लॉकडाउन अवधि में कृषि व बागवानी क्षेत्र पर इसके असर की भी विवेचना की गई। कृषि क्षेत्र हमारी आर्थिकी का आधार है अतः इससे जुड़ी गतिविधियों को लॉकडाउन अवधि में दी गई छूट का राज्यों को लाभ दिये जाने के बारे में सविस्तार अवगत कराया गया। औद्यानिकी से जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को कायम रखने के भी निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से कृषि एवं उद्यान मंत्री श्री सुबोध उनियाल द्वारा लॉकडाउन अवधि में केन्द्र की सभी एडवाईजरी के परिपालन एवं राज्य व जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिलों में कामगारों की उपलब्धता की दिक्कत के बारे में केन्द्र का ध्यानाकर्षण किया गया।
लॉकडाउन अवधि में फूलों के व्यवसाय को हो रहे नुकसान का उल्लेख प्रमुख रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त कतिपय मण्डियों में इस दौरान “सामाजिक दूरी“ बनाये रखने हेतु 15×10 मानक की सुरंग स्थापित किये जाने की जानकारी दी गयी, जो कि सेनिटाईजेशन में सहायक सिद्ध हो रही है। साथ ही खराब होने वाली वस्तुओं (Perishable Items) पर मण्डी शुल्क नहीं लिया जा रहा है व मण्डी से सीधे मोबाईल वैन लगाई जा रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में श्री ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव/कृषि उत्पादन आयुक्त, श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव, कृषि, उद्यान व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!