Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
राजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्र और प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया: श्याम जाजू

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया है।

हरिद्वार के भूपतवाला निष्काम सेवा ट्रस्ट में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। श्याम जाजू ने कहा पार्टी के वरिष्ठों की तपस्या और संघर्ष से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी साइकिल पर बैठकर पार्टी के कार्यक्रम में पहुंच जाते थे। कहा उनकी सरलता और सहृदयता से पार्टी पहली बार केंद्र में सत्ता में आई।

कहा आज नरेंद्र मोदी भी अपना पूरा जीवन देशहित को समर्पित कर दिया है। उनके लिए देश से बड़ा कुछ नहीं है। कहा विरोधियों के दुष्प्रचार का अनुशासन और मर्यादा में रहकर जवाब दें। कहा पार्टी हर जाति धर्म के लिए समान भाव से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा चार साल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान, युवा, महिलाओं, सैनिकों, पूर्व सैनिकों, मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया।

उन्‍होंने कहा मोदी सरकार पहली ऐसी सरकार है जिसने एक पैसे का लोन नहीं लिया। पहले की सरकारों के लिए विदेशी कर्ज को भी चुकाया। कहा सरकार के कामों की अच्छे से कमेंट्री जनता के बीच करना होगा। कहा हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा जहां तक वह जानते हैं पहली बार मोर्चों की संयुक्त बैठक पहली बार प्रदेश में हो रही है। कहा मोर्चों से पार्टी को ताकत मिलती है। कहा पार्टी सिद्धांत की नीति पर चलकर शिष्टाचार के साथ विरोधियों को जवाब देने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा समय के साथ चुनौती बढ़ी हैं, उससे मिलकर निपटने की जरूरत है। कहा आज कांग्रेस या अन्य विरोधी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ मोर्चों को सड़क तक कड़ा प्रतिकार करना चाहिए, जैसे सीमा पर दुश्मन के हर गोली का जवाब देने के लिए सैनिक तैयार रहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!