Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने ‘विजय दिवस’ को भव्यता से मनाये जाने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, 9 दिसंबर 2019 सोमवार। जिलाधिकारी सी रविशंकर की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में आगामी 16 दिसम्बर 2019 को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने गत वर्षों की भांति इस बार भी ‘विजय दिवस’ को भव्यता से मनाये जाने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को समय से अपनी तैयारी पूर्ण करने और कार्यक्रम के दिवस पर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को शहीद सैनिक परिवारों, सैनिकों के आश्रितों और पूर्व सैनिक इत्यादि को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु समय से निमंत्रण पत्र जारी करने और कार्यक्रम के दिन परिवहन विभाग के सहयोग से उनको कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने का प्रबन्ध करने तथा सैनिक पृष्ठभूमि के परिवारों और सैनिकों से जुड़े लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने हेतु कार्यालय में सैनिक शिकायत पंजिका रखते हुए तद्नुसार उनकी शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल के साथ ही शहर के सभी मार्गों में साफ-सफाई करते हुए चूने का छिड़काव  करने और कार्यक्रम स्थल में मोबाईल टाॅयलेट का प्रबन्धन करने, पुलिस विभाग को यातायात व पार्किंग व्यवस्था का प्रबन्ध करने तथा संस्कृति विभाग को विजय दिवस की भूमिका के साथ ही नागरिकों के कर्तव्य व नैतिक उत्तरदायित्व  से सम्बन्धित गोष्ठियां व नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में जूनियर व सीनियर वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करवाने के पश्चात प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विजय दिवस के दिन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करवाने, जल संस्थान को कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी निर्माण कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिये।
विदित है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में (पूर्वी पाकिस्तान-वर्तमान बांग्लादेश) लड़ाई लड़ी गयी थी। भारतीय फौज ने 14 दिनों के भीषण युद्ध के दौरान पाकिस्तानी फौज को परास्त करते हुए बांग्लादेश के निर्माण में सहयोग किया था। इस युद्ध मे ंअनेक भारतीय सैनिकों द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी कारण पूरे देश सहित उत्तराखण्ड में भी प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी.के कौशिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार, अधिशासी अभियन्ता यूपीसीएल मनीष चन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!