Breaking News :
>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक>>दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>सूबे में चलाया जायेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील>>मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचाया तीन माह का राशन>>वर्षा की कमी की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार- गणेश जोशी
उत्तराखण्डदेहरादून

सीडीओ सुश्री झरना कमठान ने G-20 सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में गठित प्रचार-प्रसार समिति एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य में होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों भांति इस कार्यक्रम का भी वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं कवरेज करने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मार्च 2023, देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में आज #जी-20 सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में गठित प्रचार-प्रसार समिति एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जनपद में वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की मेजबानी राज्य को मिला, जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है इसकी वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे सभी विभाग आपसी समन्वय करते हुए कार्यालय के शासकीय कार्यों में होने वाले पत्राचार, सोशल साईट इत्यादि एवं गोष्ठी सेमिनार, आयोजित बैठक आदि किसी भी प्रकार के कार्यक्रम शासकीय क्रियाकलापों एवं विज्ञापन इत्यादि में भी जी-20 सम्मेलन के लोगो एवं अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने के सदस्यों को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया के सभी माध्यमों तथा प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया पर भी जी-20 सम्मेलन आयोजन को लेकर वृहद्ध स्तर पर जन-जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आउटडोर मीडिया के सभी माध्यमों पर भी प्रचार-प्रसार करायेंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, लाईव स्क्रीन्स/कियोस्क आदि लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि राज्य में होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों भांति इस कार्यक्रम का भी वृहद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं कवरेज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आमजन से जोड़े जाने हेतु प्रयास किया जाए तथा इसमें सभी का सहयोग लेते हुए आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करायी जाए ताकि राज्य सरकार एवं विभागों द्वारा जारी होने वाले विभिन्न पत्रों, वेबसाईट विभिन्न प्रकार के बिलों एवं यथासम्भव अन्य प्रपत्रों पर जी-20 का लोगो लगाए जाए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए #मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में स्कूल/कालेजों/गोष्ठियों आदि में प्रचार-प्रसार किया जाए तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जी-20 से संबंधित सम्मेलन के संबंध में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को जी-20 का सहयोगी बनाया जा सके। बैठक में #निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विद्याधर कापड़ी, जन सम्पर्क अधिकारी स्मार्ट सिटी लि० प्ररेणा ध्यानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!