Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

सीडीओ झरना कमठान ने सरस मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक श्री गुरुनानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में लगेगा सरस मेला

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अक्टूबर 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा देहरादून जनपद में श्री गुरुनानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देहरादून सहित राज्य के अन्य जनपदों एवं देशभर से आए स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग कर अपने स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा तथा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आ आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जाएगा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजपुर विधानसभा खजान दास द्वारा की जाएगी।

आज मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने सरस मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यक्रम स्थल पर बनाये जा रहे स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सरस मेले में प्रतिभाग करने आए त्रिपूरा, मेघालय, जयपुर, लखनऊ, बिहार सहित अन्य प्रदेशों एवं जनपद देहरादून व राज्य के अन्य जनपदों से आए स्वयं सहायता समूहों से भी वार्ता करते हुए उनके द्वारा प्रदर्शित किये जा रहे उत्पादों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समय पूर्ण करने तथा विभिन्न स्थानों से आए स्वयं सहायता समूहों के लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने के साथ ही स्टॉल आंवटित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए तथा लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जनपद देहरादून में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके राज्य के साथ-साथ देशभर स्वंयसहायता समूह की लगभग महिला उद्यमियों द्वारा लगभग 250 स्टॉल लगाये जायेंगे। स्थानीय उत्पाद भोजन, हेण्डलूम, हैण्डीक्राप्ट से सम्बन्धित स्टॉल लगाये जाएंगे। उन्होंने जनपद वासियों से स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों को खरीदकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की राह में उनका उत्साहवर्धन करने तथा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने हेतु योगदान की अपेक्षा की।

इस अवसर पर विभिन्न लोक गायकों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे, जिसमें 06 अक्टूबर 2022 को लोक गायिक संगीता ढौंढियाल द्वारा प्रस्तुति, 07 अक्टूबर को पदमश्री जागर गायिका बसंती बिष्ट द्वारा प्रस्तुति, 08 अक्टूबर को प्रदमश्री प्रीतम भरतवाण द्वारा प्रस्तुति, 09 अक्टूबर को संगम सांस्कृतिक समिति, 10 अक्टूबर को ब्रह्मकमल सांस्कृतिक कला संगम, 11 अक्टूबर को गढरत्न लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा प्रस्तुति, 12 अक्टूबर को दून घाटी रंगमंच, 13 अक्टूबर को पारम्परिक सांस्कृतिक संख्या, 14 अक्टूबर को भजन संध्या ओम प्रकाश, 15 अक्टूबर को अब्शू थपलियाल सांस्कृतिक संध्या एवं 16 अक्टूबर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में राज्य सहित देश के विभिन्न राज्यों से स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने स्थानीय उत्पाद को लेकर स्टॉल लगाये जा रहे हैं, जिसमें मेघालय से बम्बू आइटम, ड्राई फ्लावर एवं ज्वैलरी सीसेल आईटम, तेलंगाना से हेण्डलूम, कॉटन आईटम, बिहार से लेदर बैग, मिथिला पैन्टिंग, सिल्क हेण्डलूम, पंजाब से वूलन प्रोडेक्ट, त्रिपूरा से हेण्डक्राफ्ट एण्ड हैण्डलूम, पाण्डूचेरी से परफ्यूम, कैण्डल व अगरबत्ती, छतीसगढ से साड़ी-सूट डेªस, कुर्ता आईटम मटिरियल, गोवा से हेण्डलूम एण्ड स्वीट्स, पश्चिम बंगाल से आचार, पापड़, स्वीट, रेडिमेट उत्पाद एवं ज्वेलरी, आन्द्र प्रदेश से लेदर, पपेट वाल डेकोर, गुजरात से कॉपर बैल, केरला से स्पाईसी एण्ड फूड प्रोडक्ट, सिक्किम से बम्बू क्राप्ट एण्ड फूड प्रोडेक्ट, उत्तर प्रदेश से कारपेट, दरी, वुडन प्रोडक्ट, अपरल, पिकल्स, सिल्क, पोटरी, महाराष्ट्र से पापड़ चिप्स, लेदर चप्पल, वहीं हिमाचल प्रदेश से हेण्डलूम एण्ड फूड प्रोससिंग आईटम अपने-अपने स्टॉलों में विक्रय करेंगे।

निरीक्षण के दौरान निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण आर.सी. तिवारी, एसीईओ ग्राम्य विकास अभिकरण प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी एम.एम. खान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, इवैन्ट मैनेजर संजय सिंह, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.