Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तर-प्रदेश

सीबीआई की टीम पटना में राबड़ी आवास पहुंची, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में चल रही पूछताछ

पटना,  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की तरफ से एक बार फिर से झटका लगा है। सोमवार को सीबीआई की टीम पटना में राबड़ी आवास पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि जमीन के बदले करीबियों को रेलवे में नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। लालू परिवार से इस संबंध में पूछताछ की सूचना है। 

जानकारी के अनुसार, सुबह 10.30 बजे सीबीआई के तीन-चार अधिकारी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे और अनुमति लेकर अंदर आये। फिलहाल राबड़ी देवी से पूछताछ हो रही है। इसी के साथ लालू परिवार की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही है। सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लौटे लालू यादव फिलहाल दिल्ली में है

15 मार्च को दिल्ली में पेश होने का आदेश

उल्लेखनीय है कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले के मामले में दिल्ली की आदालत ने 15 मार्च  को पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत अन्य आरोपितों को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया है। दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ये समन जारी किया है। चार्जशीट में सीबीआई ने लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपित बनाया है।

सीबीआई का आरोप है कि 2004-2009 के दौरान रेल मंत्री रहते हुए लालू परिवार को रेलवे में ग्रुप-डी में नौकरी के बदले लोगों द्वारा तोहफे में या कम दाम में जमीन दी गई। नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है।

तेजस्वी ने कहा- हम और हमारी पार्टी शुरू से ही इनके निशाने पर

बता दें कि दिल्ली में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी मामले में तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों कहा था कि हमारी पार्टी और हम तो शुरू से ही इनके निशाने पर रहे है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी आश्चर्यजनक नहीं है। CBI और ED जैसी संस्थाएं अब स्वायत्त नहीं, बल्कि भाजपा के आनुषांगिक संगठन है। विपक्ष के सभी दलों को एकताबद्ध होकर इन संस्थाओं के स्वायत्त चरित्र की बहाली का आंदोलन करना चाहिए। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!