Breaking News :
>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँहरिद्वार

‘मोदी के प्रधानमंत्री बनने तक एक परिवार तक ही सीमित रहा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास’ : अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास सिर्फ एक ही परिवार तक सीमित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर सरदार पटेल को अमर करने का काम किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले नौ सालों में ब्रांड एंबेसडर बनकर भारत, भारतीयों और भारत के ज्ञान को दुनिया भर में सम्मान दिलाने का काम किया है।”

पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार किया और आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में 27 दिसंबर 2014 को #अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था। तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे पूर्वजों ने ऐसा ज्ञान प्राप्त किया था जो बिना किसी दवा के मानव शरीर को स्वस्थ रख सकता था। गृह मंत्री शाह ने कहा कि पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार किया और आज दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि हमारे ऋषियों ने जो ज्ञान हासिल किया है, वो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड के कल्याण के लिए है। संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस की स्वीकृति पाकर प्रधानमंत्री मोदी ने योग विज्ञान पर हजारों साल के काम को आगे बढ़ाया और इस परंपरा को वैश्विक मंच दिया।

“प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए काफी काम किए हैं” : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए काफी काम किए हैं। पीएम मोदी दुनिया भर के विभिन्न स्थानों से मूर्तियों को वापस लेकर आए, जो गुलामी के दौरान भारत से चुराई गई थीं। उन मूर्तियों को भारत में उनके मूल स्थानों पर पुनर्स्थापित किया गया।” मुगलों के शासनकाल के दौरान हमारे धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के गौरव के कई प्रतीकों को नजरअंदाज कर दिया गया था। पीएम ने ऐसे सभी स्थानों का कायाकल्प किया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबर के समय से राम मंदिर का मुद्दा अटका हुआ था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन किया। अगली रामनवमी में भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। राम मंदिर हो, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निर्माण, केदारनाथ और बद्रीनाथ हो या गुजरात के सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीकों को गौरवान्वित किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!