Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर CBI ने की छापेमारी

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ‘हम जाँच में करेंगे सहयोग

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 19 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। दिल्ली में आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई टीम शुक्रवार सुबह से छापेमारी कर रही है। सीबीआई ने सिसोदिया के घर पर भी छापेमारी की है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के अलावा सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिसोदिया के अलावा तीन अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है।

सिसोदिया ने ये भी कहा, “हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे

APP नेता मनीष सिसोदिया ने सीबीआई की कार्रवाई के बाद ट्वीट भी किए हैं। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।

मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे जिससे सच सामने आ सके। सिसोदिया ने आगे कहा कि अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। और इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा।हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.

सिसोदिया के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग दिल्ली के विकास कार्य को रोकना चाहते हैं, इसलिए छापेमारी की जा रही है। हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

विदित रहे कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उपराज्यपाल ने ये सिफारिश जुलाई में दाखिल की गई दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की थी। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!