Breaking News :
>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती
उत्तराखण्ड

बस खरीद पर सीबीआई जांच होः राजकुमार

देहरादून। उत्तराखण्ड परिवहन निगम और निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर उन्हे एक ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मंडल द्वारा जो ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपा गया है उसमें कहा गया है कि निगम द्वारा जो 150 बसें खरीदी गयी थी उनमें खराबी आने और बदले जाने के मामले की सीबीआई से जांच करायी जानी चाहिए।। उनका कहना है कि गाड़ी खरीदने से पूर्व निगम के अधिकारियों की देख रेख में इन बसोें को तैयार कराने की बात कही गयी थी जिसके लिए निगम के अधिकारी दो माह गोवा में रहे। फिर भी खराब बसें कैसे खरीदी गयी यह एक गम्भीर मामला है।

उन्होने अपने ज्ञापन में हरिद्वार रोड निगम की कार्यशाला के स्थानान्तरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया है कि यह कार्यशाला निगम की जमीन पर बनी है। सरकार अगर इसे अधिगृहित कर रही है तो वह निगम की कार्यशाला बना कर दे लेकिन सरकार बिना कार्यशाला बनाकर दिये ही निगम बेदखल करने पर उतारू है। उनका कहना है कि सरकार निगम को भवन का मुआवजा दे। उनका कहना है कि निगम की हालत पहले से ही खराब है। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है और वह इसे लेकर आंदोलन कर रहे है। उन्होने निगम व उसके कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की है। प्रतिनिधि मडंल में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, मनमोहन शर्मा, नागेश रतूड़ी, सौरव सचदेवा आदि लोग शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!