Breaking News :
>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दुःखद हादसा : नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बाजार में मामू स्वीट्स की दूसरी मंजिल पर लगी आग, एक की मौत व तीन झुलसे

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार, नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल में बीती रात्रि अग्नि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि भाई-बहु सहित तीन अन्य लोग घायल हो गया। आग लगने की घटना नगर के मुख्य व घने चार मंजिला इमारतों के बड़ा बाजार के एक घर की दूसरी मंजिल पर हुई। आग पर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। घटना की सूचना जल्दी मिल गई व अग्निशमन व पुलिस विभाग के जवान तथा स्थानीय लोग सक्रियता से आग बुझाने में जुटे, अन्यथा बगल में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मल्लीताल शाखा सहित पूरे बाजार क्षेत्र में आग फैलने का खतरा था, जिसे टाल लिया गया।
अग्निशमन अधिकारी(द्वितीय) चंदन आर्य ने बताया कि रात्रि करीब ढाई बजे मल्लीताल बड़ा बाजार में मामू स्वीट्स की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इस पर अग्निशमन विभाग की पूरी टीम तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुँची। आग बुझाने के दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर हटाने में गृह स्वामी हरेंद्र बिष्ट पुत्र आनंद बिष्ट व उनकी पत्नी नीमा बिष्ट तथा शिवा बिष्ट पुत्र स्वर्गीय कुलदीप बिष्ट के हाथ-पैर झुलस गए। उन्हें बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस दौरान लोग आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन घर में मौजूद पैरालिसिस से ग्रस्त बताए गए 65 वर्षीय रवींद्र बिष्ट पुत्र आनंद बिष्ट के होने का किसी को खयाल नहीं रहा। बाद में वह मृत मिले। मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई मो० यूनुस ने बताया कि पुलिस ने पहुँच कर शव को जिला चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। अग्निशमन विभाग के अनुसार घर में लगे ब्लोवर की वजह से आग लगी हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!